Google Analytics Meta Pixel राहुल को बचाने वालों की हो रही जय-जयकार,फूल-माला, शॉल-श्रीफल के साथ सम्मान करने पहुंच रहे लोग - Ekhabri.com

राहुल को बचाने वालों की हो रही जय-जयकार,फूल-माला, शॉल-श्रीफल के साथ सम्मान करने पहुंच रहे लोग

रायपुर। बोरवेल में गिरे राहुल साहू को सकुशल बाहर निकाल लिए जाने के साथ ही ग्राम पिहरीद-मालखरौदा की घटना हर जगह सुर्खियों में है। देश में सबसे बड़े रेस्क्यॅ आपरेशन बन जाने के साथ ही इस आपरेशन को अंजाम देने वाले कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला एवं रेस्क्यू टीम को हर जगह से बधाइयां मिल रही हंै। जिला ही नहीं, पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में राहुल के रेस्क्यु के बाद शासन-प्रशासन के साथ बचाव दल के प्रति एक अलग ही माहौल है। धैर्य, साहस, वीरता की इस कहानी को जानने और सुनने वाले बचाव दल की प्रशंसा किये बगैर नहीं चूकते। वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इस घटना का सतत् मॉनीटरिंग के लिए धन्यवाद तो देते ही है। जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना सहित बचाव में लगे सभी सदस्यों को भी बधाई देते हुए इनके कार्यों की सराहना कर रहे हैं। जिला कार्यालय में फूल-माला, शॉल-श्रीफल लेकर कलेक्टर से मिलकर उन्हें बधाई देने की होड़ सी लग गई है। बाहर जिला प्रशासन जिंदाबाद, राहुल को बचाने वालों की जय-जयकार…के नारे लग रहे हैं।
एकजुटता और भाईचारे की मिसाल कायम
एकजुटता और भाईचारे की मिसाल कायम करने वाली पिहरीद की घटना सभी के जेहन में रच-बस गई है। बोरवेल में 60 फीट नीचे गिरने के बाद सुरंग बनाकर भारी मशक्कत के साथ राहुल को बाहर निकाल लिया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देशन में अपोलो अस्पताल में राहुल का न सिर्फ बेहतर इलाज हो रहा है। राहुल तेजी से ठीक भी हो रहा है। 105 घंटे तक चले इस रेस्क्यु आॅपरेशन में अपनी भूमिका निभाने वाले लोगों का न सिर्फ जगह-जगह सम्मान किया जा रहा है। अपितु इस तरह की घटना फिर कभी न हो, इसकी सबक व सीख भी ली जा रही है। जाजंगीर-चांपा जिले में कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला से मिलकर सभी जिला प्रशासन के कार्यों की जमकर सराहना कर रहे हैं। सुबह से शाम तक सैकड़ों लोग कलेक्ट्रेट में आकर राहुल को बचाने के लिए कभी मुख्यमंत्री तो कभी कलेक्टर और जिला प्रशासन के लिए नारे लगा रहे हैं। आज कलेक्टर को बधाई देने के लिए कक्षा छठवीं के छात्र कन्हैया, 7 वीं के छात्र राहुल खन्ना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण तथा कई गांव के सरपंच भी पहुचे। इस दौरान कलेक्टर को बधाई देने के साथ ही ग्राम कचन्दा के सरपंच खगेन्द्र कश्यप, कामता के सरपंच छोटेलाल कश्यप, कुकदा के सरपंच शत्रुघ्हन साहू ने कहा कि यह जिले के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। देश भर में जांजगीर-जिले को पहचान मिली है। बोरवेल से राहुल को सुरक्षित निकालने की दिशा में जो धीरज और साहस के साथ जिला प्रशासन ने काम किया है, वह काबिल ए तारीफ है। ग्रामीण लोकेश खुंटे, आर्यन रात्रे, सुरेन्द्र लहरे, सुरेन्द्र रत्नाकर, मनन्द रत्नाकर, धनंजय कठौतिया सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि यह ऐतिहासिक सफलता है। चट्टानी पत्थर के बीच सुरंग खोदना और राहुल तक पहुंचकर उन्हें बाहर निकाल लाना कोई आसान काम नहीं था। कलेक्टर ने अपनी टीम के साथ एक रणनीति के तहत एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना आदि के साथ समन्वय बनाकर आपरेशन राहुल-हम होंगे कामयाब को सफल बनाया है।
इंसानियत से बड़ा धर्म नहीं-कलेक्टर
पिहरीद की घटना के बाद सफल रेस्क्यु आॅपरेशन को अंजाम देने वाले कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने उन्हें बधाई देने पहुचे लोगों से कहा कि किसी भी कार्य में मन सबका अच्छा होना चाहिए। यह ईश्वर की कृपा थी। मुख्यमंत्री जी का भी लगातार सहयोग था कि इतनी बड़ी घटना में राहुल को बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने कहा कि इस घटना में यह बात भी निकलकर आई कि इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। आॅपरेशन राहुल में जिनसे जो भी सहयोग बन पड़ा। सभी ने गांव, समाज, जाति, धर्म से उपर उठकर नि:स्वार्थ मदद की। उन्होंने कहा कि इस घटना से महत्वपूर्ण बातें सीखने को मिलीं। खतरा कैसा भी हो ? दूर कर दो, तो दिक्कतों से बचा जा सकता है। दूसरा यह कि खतरा या विपत्ति आने पर मदद के लिए किसी का मुंह ताकने से बेहतर है कि अपने स्तर पर जो भी किया जा सकता है, वह किया जाना चाहिए। हमनें इस घटना को बड़ा माना और बड़े स्तर पर तैयारी जारी रखी। यहीं तैयारी हमारी सफलता की वजह बनीं। कलेक्टर ने इस अभियान में सहभागिता देने वाले सभी सदस्यों का सम्मान 15 अगस्त-स्वतंत्रता दिवस समारोह में करने की बात कही। साथ ही कलेक्टर ने ग्रामीणों को यह संकल्प दिलाया कि वे अपने आसपास कहीं भी कोई बोरवेल खुला नहीं छोड़ेंगे। खुले हुए बोरवेल को ढ़कने में अपनी भी जिम्मेदारी समझेंगे।
चट्टानों को तोड़ने वाले अंजीर रत्नाकर की कलेक्टर ने की खूब प्रशंसा
कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने बोरवेल में गिरे राहुल साहू को बाहर निकालने के लिए सुरंग बनाने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ग्राम बरभांठा के अंजीर रत्नाकर के कार्यों की जमकर प्रशंसा की। कलेक्टर ने कहा कि मालखरौदा के ग्राम पिहरीद से अंजीर रत्नाकर का गांव बहुत दूर है। इसके बावजूद भी अंजीर ने 60-65 फीट नीचे मजबूत चट्टानों को तोड़ने के लिए लगातार तीन दिन सुरंग के भीतर रहकर काम किया। इस दौरान मशीन से चट्टान को तोड़ने में धूल उड़ने और मिट्टी में सने होने के बावजूद वहीं पर टिके रहें। इनके साहस और समर्पण की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। इस दौरान कलेक्टर ने अंजीर का बुके से सम्मान किया तो अंजीर ने खनिज अधिकारी रमाकांत सोनी को अपना सम्मान भेंट कर दिया और कहा कि प्रशासन की पूरी टीम के बदौलत ही वह अपनी टीम के साथ चट्टानों को काट पाएं। अंजीर रत्नाकर के कार्यों और सहयोग की प्रशंसा एनडीआरएफ सहित अन्य रेस्क्यू दल ने भी की थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

रील बनाना पड़ा भारी, तीन महिला टेक्नीशियन को HLL ने किया बर्खास्त

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

आज है हलषष्ठी की व्रत, इन चीजों को करें पूजा में शामिल

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...

दक्षिण भारत के पर्यटकों पर छत्तीसगढ़ की नजर, चेन्नई में मजबूत हुई कनेक्टिविटी

By Reporter 5 / September 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...

कुगदा गेट आरयूबी पर भारी वाहनों की आवाजाही 10 सितंबर तक रहेगी बंद

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में कुगदा गेट रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) के एप्रोच हिस्से में कवर्ड शेड निर्माण कार्य के चलते भारी वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

नेपाल में स्थिति दर्दनाक, बाढ़ को लेकर फिर से अलर्ट जारी

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। नेपाल में लगातार हालात खराब होते जा रहे है,नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद 7 जिलों में बाढ़ का नया अलर्ट जारी किया गया है। रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा, तनहूं, नवलपरासी और चितवन में नदियों के किनारे रहने...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *