Google Analytics Meta Pixel राज्यपाल से मिले पूर्व मुख्‍यमंत्री फडणवीस, फ्लोर टेस्ट की मांग - Ekhabri.com

राज्यपाल से मिले पूर्व मुख्‍यमंत्री फडणवीस, फ्लोर टेस्ट की मांग

महाराष्ट्र में मंगलवार देर रात महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर फ्लोर टेस्ट कराने की मांग। दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से विचार-विमर्श के बाद मुंबई लौटे फडणवीस ने राजभवन जाकर राज्यपाल कोश्यारी से मुलाकात की।
प्रेट्र के अनुसार राज्यपाल से मुलाकात के बाद फडणवीस ने कहा कि उन्होंंने राज्यपाल कोश्यारी को राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर एक पत्र सौंपा है। पत्र में कहा है कि उद्धव ठाकरे की नेतृत्व वाली राज्य की महा विकास आघाड़ी (एमवीए) गठबंधन की सरकार अल्पमत में आ गई है। शिवसेना के 39 विधायक सरकार से अलग हो गए हैं और वे कांग्रेस और राकांपा के साथ नहीं रहना चाहते, इसलिए उन्होंने राज्यपाल कोश्यारी से अनुरोध किया है कि वह मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए कहें। इससे पहले, दिल्ली में शाह और नड्डा के साथ बैठक में फडणवीस के साथ वकील महेश जेठमलानी भी थे। शाह के आवास पर लगभग डेढ़ घंटे चली बैठक में कानूनी से लेकर हर पहलू चर्चा हुई थी। शाह के बाद फडणवीस ने नड्डा से भी मुलाकात की थी, जिसमें संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी मौजूद थे।
बताया जाता है कि नेतृत्व की ओर से फडणवीस को बागी विधायकों को ही आगे रखने को कहा गया। जरूरत पड़ने पर ही भाजपा को विद्रोही विधायकों की मदद करेगी। सूत्रों के अनुसार इस बात पर भी चर्चा हुई कि नई सरकार बनाने की स्थिति आई तो नेतृत्व किसके हाथ होगा। हालांकि पार्टी सूत्रों ने इस बारे में कुछ नहीं कहा। सूत्रों की माने तो बागी विधायक और भाजपा दोनों चाहते हैं कि कोर्ट की लड़ाई से इतर राजनीतिक स्तर पर राज्यपाल के प्रांगण में इसका निदान निकाल लिया जाए। अब जब फडणवीस ने राज्यपाल से मिलकर राज्य सरकार को बहुत साबित करने के लिए कहने की मांग की है तो सभी की निगाहें राजभवन पर टिक गई हैं।
आठ निर्दलीय विधायकों ने भी राज्यपाल को भेजा ई-मेल
सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआइ ने बताया कि फडणवीस के राजभवन पहुंचने से पहले शिवसेना के साथ रहे आठ निर्दलीय विधायकों ने राज्यपाल को ई-मेल भेजा था और उद्धव सरकार को अल्पमत में बताते हुए सदन में बहुमत साबित करने की मांग की थी। ये विधायक फिलहाल शिंदे गुट के साथ गुवाहाटी में ही डेरा डाले हैैं।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार…अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ‘ओशियन ग्रो गांजा’ बरामद

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को ‘ओशियन ग्रो गांजा’ जैसे विशेष मादक पदार्थ...

छोटू एलपीजी सिलेंडर को लेकर बड़े नियम, जान लें रिफिल की टाइमिंग और फायदे

By User 6 / April 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: आम लोगों को रसोई गैस की परेशानी से राहत देने के लिए सरकार ने 5 किलो वाले एलपीजी छोटू सिलेंडर की सप्लाई तेजी से बढ़ा दी है। आसान नियम और कम कागजी प्रक्रिया की वजह से यह सिलेंडर...

नकली दवाओं के अवैध व्यापार का खुलासा, तीन लोगों की हुई गिरफ्तारी

By User 6 / April 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें...

Breaking News : छत्तीसगढ़ साय कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता सहित बड़े फैसले

By Reporter 5 / April 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 15 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) के प्रारूप तैयार करने से लेकर महिलाओं,...

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का असर, 20 अप्रैल से सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए साय सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। 20 अप्रैल से प्रदेश के सभी शासकीय और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु...

सहायक शिक्षक 2292 पदों पर भर्ती, परीक्षा 11 अक्टूबर 2026

By User 6 / April 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की पहल की गई है। इसी...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 12, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के ऑनलाइन स्व-गणना अभियान की शुरुआत

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के तहत ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर राज्य स्तरीय अभियान का शुभारंभ...

छत्तीसगढ़ में फिर शुरू होगा सुशासन का महाअभियान, इस बार और बड़े पैमाने पर होगी कार्रवाई

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में प्रशासन को जनता के और करीब लाने के लिए सुशासन तिहार 2026 की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को विस्तृत निर्देश जारी करते हुए इस अभियान को प्रभावी और...

स्वसहायता समूह से जुड़कर हमेश्वरी राठौर बनीं सफल लखपति दीदी

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में साय सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाएं अब जमीनी स्तर पर असर दिखा रही हैं। गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत लालपुर की हमेश्वरी राठौर ने आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश करते हुए “लखपति दीदी” के रूप...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *