Google Analytics Meta Pixel सीएम ने भरतपुर-सोनहत को दी 188 करोड़ के कार्यों की सौगात - Ekhabri.com

सीएम ने भरतपुर-सोनहत को दी 188 करोड़ के कार्यों की सौगात

सुदूर वनांचल में आवागमन को सुलभ बनाने सड़क निर्माण और उच्चस्तरीय पल निर्माण प्रमुख रूप से शामिल
2.37 करोड़ की लागत से तैयार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केल्हारी का लोकार्पण
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आज बैकुण्ठपुर रेस्ट हाउस में भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र के कुल 188 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत के 43 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया, जिनमें 29 करोड़ 28 लाख रुपए लागत के 10 कार्यों का भूमिपूजन तथा 159 करोड़ 47 लाख रुपए लागत के 33 कार्यों का लोकार्पण किया गया। गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत, संसदीय सचिव श्रीमती अम्बिका सिंहदेव एवं विधायक श्री गुलाब कमरो इस अवसर पर उपस्थित थे।
भूमिपूजन के प्रमुख कार्य
भूमिपूजन के तहत मुख्य रूप से शामिल जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत पेजयल व्यवस्था हेतु 59 नग सोलर ड्यूल पंप की स्थापना जिसकी लागत 6 करोड़ 58 लाख रुपए होगी। 5 किमी लम्बाई के मसौरा से कुदरा मार्ग का निर्माण लागत राशि 5 करोड़ 95 लाख रुपए, 5 किमी के काचरडांड से मधौरा पहुंच मार्ग का निर्माण लागत राशि 4 करोड़ 87 लाख रुपए, साल्ही से कर्मघोघा पहुंच मार्ग राशि 3 करोड़ 39 लाख रुपए तथा पसौरी से कोतमा मार्ग पर बरने नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुच मार्ग का निर्माण लागत राशि 5 करोड़ 34 लाख रुपये होगी।
लोकार्पण के प्रमुख कार्य –
इसी तरह लोकार्पण में मुख्य रूप से शामिल सिचाई हेतु सौर सुजला योजनान्तर्गत 1297 नग सोलर पंप की स्थापना जिसकी लागत राशि 36 करोड़ 05 लाख रुपये है। जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत पेजयल व्यवस्था हेतु 81 नग सोलर ड्यूल पंप की स्थापना 12 करोड़ 37 लाख रुपए लागत राशि, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तहत भरतपुर से डोम्हरा 23.05 कि.मी. सड़क निर्माण 17 करोड़ 34 लाख रुपए, पेन्ड्री से महाई से लोहारी 16.60 कि.मी. का निर्माण 12 करोड़ 24 लाख रुपए लागत राशि से, पीएमजीएसवाई टी-03 7 किमी पिपरिया सड़क से नागपुर रेलवे स्टेशन व्हाया सिरियाखोह- चिरईपानी 18.30 कि.मी. का निर्माण 14 करोड़ 08 लाख रुपए लागत राशि से तथा केल्हारी में नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का निर्माण कार्य 2 करोड़ 37 लाख रुपए लागत राशि से शामिल है।
मुख्यमंत्री ने कटकोना में एनीकट निर्माण का किया भूमिपूजन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के कटकोना में एनीकट निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इसकी लागत 6.75 करोड़ लागत है। यह मल्टी विलेज वाटर सप्लाई योजना के अंतर्गत बरदर जल प्रदाय समूह का हिस्सा है। इस एनीकट का निर्माण बुधरा नदी पर किया जा रहा है। इसमें 33 गांव शामिल होंगे। इन 33 गांवों के 30 हजार से ज्यादा लोगों को इस एनीकट का लाभ मिलेगा। यह एनीकट पेयजल और निस्तारी के लिए उपयोग होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

सुकमा में 116 पुनर्वासित युवाओं को मिला मतदान अधिकार  

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...

सोना 2026 में कहाँ जा रहा है एक्सपर्ट्स ने दिया बड़ा संकेत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख 2026 की शुरुआत में भी जारी है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और केंद्रीय बैंकों की नीतियों में बदलाव के बीच गोल्ड फिर से...

प्रोजेक्ट सुरक्षा के तहत शिक्षकों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के सहयोग से “प्रोजेक्ट सुरक्षा” के अंतर्गत जीवनरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने की क्षमता...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

अमित शाह ने बंगाल चुनाव से पहले भाजपा का घोषणापत्र जारी किया  

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है।   घोषणापत्र...

नकली दवाओं के अवैध व्यापार का खुलासा, तीन लोगों की हुई गिरफ्तारी

By User 6 / April 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें...

148 केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचा बारहवीं हिंदी परीक्षा का प्रश्न पत्र

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बारहवीं कक्षा की हिंदी परीक्षा के लिए प्रश्न पत्रों को जिले के सभी 148 परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित और समय पर पहुंचा दिया गया। प्रशासन की ओर से पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न किया गया,...

बिहान योजना से खीरा खेती कर सुभद्रा बनीं लखपति दीदी

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम करका की रहने वाली सुभद्रा ने खीरा की खेती के जरिए अपनी आर्थिक स्थिति बदलकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। कभी गरीबी से जूझ रही सुभद्रा...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *