Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए संजीवनी का काम कर रही है मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए संजीवनी का काम कर रही है मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना

 

देश का पहला राज्य जहां उपचार के लिए मिल रही है 20 लाख रूपए तक की राशि
बोनमेरो एवं लीवर ट्रांसप्लांट के लिए दी जा रही है 12 से 20 लाख रूपए तक की राशि
30 माह में 2429 मरीजों को मिला मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना का लाभ
योजना के तहत अब तक 43 करोड़ 30 लाख रूपए की दी जा चुकी है स्वीकृति
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने और दुर्लभ बीमारियों के इलाज में होने वाले खर्च को बचाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर 1 जनवरी 2020 से मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना की शुरूआत की गई। इस योजना के अंतर्गत चिन्हित दुर्लभ बीमारियों के लिए राज्य के पात्र परिवारों को अधिकतम 20 लाख रूपए तक के उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही है। छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जो अपने नागरिकों को उपचार के लिए इतनी बड़ी राशि उपलब्ध करा रहा है। इस योजना के पीछे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की स्वस्थ एवं बेहतर छत्तीसगढ़ के निर्माण की भावना छिपी हुयी है। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना का लाभ छत्तीसगढ़ के प्राथमिकता एवं अंत्योदय राशन कार्डधारी परिवार ले सकते हैं। वैसे तो इस योजना का लाभ लेने के लिए शासन की तरफ से नियम तय किए गए हैं, लेकिन यदि कोई पीड़ित इस श्रेणी में नहीं आता है तो मुख्यमंत्री को ऐसे मरीज के लिए विशेष परिस्थितियों में नियमों को शिथिल करने का अधिकार है। ऐसे प्रकरण मुख्यमंत्री सचिवालय के माध्यम से भेजे जाते हैं और प्रकरण पर स्वीकृति मिलने के बाद मरीज को आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जा रही है।
लीवर एवं बोनमेरो ट्रांसप्लांट के लिए दी जा रही है 12 से 20 लाख रूपए तक की राशि
मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत 1 जनवरी 2020 से लेकर 27 जून 2022 तक 2429 प्रकरणों में लगभग 43 करोड़ 30 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। इनमें बोनमेरो ट्रांसप्लांट के 63 प्रकरणो में प्रति हितग्राही 12 से 20 लाख रूपए तक की स्वीकृति दी गयी है। लीवर ट्रांसप्लांट के 13 प्रकरणों में योजना के तहत प्रति हितग्राही को 18 से 20 लाख रूपए तक की स्वीकृति दी जा चुकी है जबकि किडनी ट्रांसप्लांट के 56 प्रकरण स्वीकृत किए गए हैं जिसमें प्रति प्रकरण 04 से 06 लाख रूपए की स्वीकृति दी गयी है। इस योजना से लाभांवित हितग्राहियों का कहना है कि मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना उनके लिए संजीवनी का काम कर रही है।
मुख्यमं त्री को ट्विट करने के कुछ घंटे के भीतर मिली इलाज के लिए राशि
बलौदाबाजार भाटापारा के रहने वाले रतन लाल यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से अपने चार माह के बच्चे के दिल की बीमारी के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को ट्विट किया। इस पर तत्काल सुनवाई करते हुए कुछ घंटे के भीतर ही रतन लाल यादव को उनके चार माह के बच्चे के दिल की बीमार के लिए राशि स्वीकृत की गई। रतन लाल के चार माह के बच्चे के दिल के इलाज के लिए योजना के अंतर्गत 04 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गयी है। इस राशि से रतन लाल ने हैदराबाद में अपने बच्चे की सफल सर्जरी करायी है और डाक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।
तीन माह के अमनदीप साहू का हुआ सफल आपरेशन
जांजगीर चांपा के रहने वाले खेमलाल साहू के तीन माह के बच्चे अमनदीप साहू को दिल की बीमारी थी, उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए आवेदन दिया। बच्चे की बीमारी की गंभीरता को देखते हुए तुरंत ही 03 लाख 07 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की गयी। तीन माह के अमनदीप का सफल आपरेशन हुआ और डाक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम का परीक्षण, मोबाइल पर अलर्ट जारी

By Reporter 5 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...

छत्तीसगढ़ का मौसम अचानक बदला: तपती गर्मी के बीच बारिश और ओलों ने दी राहत, अलर्ट जारी

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 44 डिग्री के पार, बारिश से मिल सकती है राहत की उम्मीद

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: गर्मी ने इस समय अपना सबसे तीखा रूप दिखा दिया है। हालात ऐसे हैं कि सूरज की तपिश लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के...

ऑनलाइन बेटिंग की लत ने बिगाड़ा भविष्य…52 दिन बाद नागपुर में मिला लापता बी-फार्मा छात्र

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : बिलासपुर से सामने आई एक चौंकाने वाली घटना ने ऑनलाइन बेटिंग और डिजिटल गेमिंग की लत को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिहार के गया जिले का एक बी-फार्मा छात्र, जो सीवी रमन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई...

छत्तीसगढ़ में बोर्ड रिजल्ट जारी, मेरिट सूची में नाम चमके, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं 

By User 6 / April 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ई-क्लिक के माध्यम से परीक्षा परिणाम घोषित किए। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा...

छत्तीसगढ़ प्रशासन में बड़ा फेरबदल: दो अफसरों के ट्रांसफर से बदला समीकरण

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...

LPG Cylinder Price में बड़ा बदलाव का संकेत, क्या फिर बढ़ेंगे दाम? बाजार में नई हलचल से उपभोक्ता चिंतित

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
LPG Cylinder Price: मिडिल ईस्ट में चल रहे लंबे संघर्ष ने पूरी दुनिया की तेल और गैस सप्लाई चेन को झटका दिया है। फरवरी में शुरू हुई यह जंग अब तक थमी नहीं है और किसी ठोस समाधान के आसार...

बीजापुर अस्पताल में चमत्कार जैसा इलाज…दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे नवजात को मिला नया जीवन

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर (छत्तीसगढ़) : बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण मामले में सफलता हासिल की है। यहां एक नवजात शिशु, जो एक अत्यंत दुर्लभ और गंभीर बीमारी से पीड़ित था, उसे सफल उपचार...

छत्तीसगढ़ में 5वीं और 8वीं के रिजल्ट का बड़ा अपडेट, आज खत्म होगा लाखों छात्रों का इंतजार

By User 6 / April 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ में कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। राज्य शिक्षा केंद्र और स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से दोनों कक्षाओं का परिणाम आज दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा।इसको...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं की बढ़ी आय और आत्मनिर्भरता

By User 6 / April 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभाव अब प्रदेश की महिलाओं के जीवन में साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। महतारी वंदन योजना के जरिए महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने का अवसर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *