रायपुर। छत्तीसगढ़ में ट्रेनों का संचालन बंद होने से आए संकट पर माहौल गर्म होता जा रहा है। भाजपा के अलावा दूसरे राजनीतिक दलों ने इस बंदी का विरोध शुरू किया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सभी सांसदों-विधायकों को लेकर दिल्ली चलें। अगर समाधान नहीं हुआ तो छत्तीसगढ़ से कोयले की आपूर्ति रोक दें। उन्होंने ट्रेनें नहीं तो कोयला नहीं का फामूर्ला अपनाने कहा। इधर कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने सभी सांसदों को इस मुद्दे पर पत्र लिखा है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने गुरुवार को दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ट्रेन बंद होने पर लोगों में फैल रही नाराजगी की जानकारी दी। जोगी ने रेल महाप्रबंधक को रेल मंत्री को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा। इसमें छत्तीसगढ़ की सभी बंद रेलगाड़ियों को चालू करने की मांग की गई है। बाद में अमित जोगी ने कहा, देश को कोयला दे छत्तीसगढ़, बिजली दे छत्तीसगढ़ और बदले में छत्तीसगढ़वासियों का ही जीवन काला हो रहा है। यह सरासर अन्याय और शोषण है। रेल रद्द होने से छत्तीसगढ़ की पूरी आर्थिक और सामाजिक व्यवस्था चौपट हो गयी है। इस मामले में केंद्र और राज्य सरकारें दोनों फेल हैं। इसका खामियाजा छत्तीसगढ़ के तीन करोड़ लोग भुगत रहे हैं। अमित जोगी ने कहा, मैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से निवेदन करता हूं कि वो सर्वदलीय बैठक तत्काल बुलाएं। सभी विधायकों और सांसदों को लेकर दिल्ली कूच करें। अगर फिर भी समाधान नहीं निकला तो छत्तीसगढ़ से कोयले की आपूर्ति रोक दें। केंद्र सरकार की ध्यान आकर्षित करने का यही एक आखरी रास्ता बचा है।
कांग्रेस विधायक का भाजपा सांसदों से आग्रह-प्रधानमंत्री से बात करें
इधर संसदीय सचिव और विधायक विकास उपाध्याय ने भाजपा से लोक सभा के 9 और राज्यसभा की एक सांसद को पत्र भेजा है। विकास ने बताया कि उन्होंने सुनील सोनी, विजय बघेल, चुन्नी लाल साहू, गुहाराम अजगले, अरुण साव, मोहन मण्डावी, गोमती साय, श्रीम सिंह और सरोज पाण्डेय को पत्र भेजा है। उनसे यह मांग की गई है कि वे लोग संसद में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हैं, अत: प्रधानमंत्री और रेल मंत्री से चर्चा कर बन्द ट्रेनों को फिर से शुरू करवाएं।
छत्तीसगढ़ की ही 66 से अधिक ट्रेनें प्रभावित
इस समय छत्तीसगढ़ की 66 से अधिक ट्रेनें विभिन्न वजहों से बंद हैं अथवा उनका रास्ता बदल दिया गया है। 36 ट्रेनों को कोयला संकट की वजह से बंद किया गया था। उनमें से पांच पटरी पर लौटी हैं। ये ट्रेनें दो महीनों से बंद हैं। उसके बाद स्टेशनों पर काम के नाम पर कई ट्रेनों को बंद कर दिया गया है। कुछ ट्रेनों का रास्ता बदला गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...