Google Analytics Meta Pixel सरायपाली में रथयात्रा में 17 साल के लड़के की हत्या - Ekhabri.com

सरायपाली में रथयात्रा में 17 साल के लड़के की हत्या

महासमुंद । रथ यात्रा के दौरान खूनी संघर्ष हो गया। पुरानी रंजिश में दो गुट आपस में भिड़ गए। इसमें 17 साल के एक लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जबकि 2 लोग घायल हैं। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वारदात के बाद गुस्साए लोगों ने परिजनों के साथ सड़क पर जाम लगा दिया। हालांकि पुलिस ने 3 आरोपियों को देर रात ही गिरफ्तार कर लिया है। मामला सरायपाली थाना क्षेत्र का है। वार्ड-15, महलपारा निवासी धरमसिंह चौहान का बेटा दुष्यंत चौहान (17), भतीजा लक्ष्मण चौहान और नाती अंकित चौहान तीनों शाम करीब 6 बजे रथयात्रा देखने के लिए राजमहल मैदान पैदल गए थे। मेले में भीड़ के चलते रात करीब 8.30 बजे धक्का-मुक्की होने लगी। बात इतनी बढ़ी कि दुष्यंत चौहान सहित दूसरे गुट में विवाद शुरू हो गया। इस पर आरोपियों ने चाकू निकाल लिया और हमला कर दिया।
इस चाकूबाजी में दुष्यंत, लक्ष्मण चौहान और अंकित चौहान घायल हो गए। वहीं चाकूबाजी के चलते मेले में हड़कंप मच गया। दुष्यंत लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस तीनों को लेकर अस्पताल पहुंची। वहां उपचार के दौरान रात में दुष्यंत ने दम तोड़ दिया। जबकि बाकी दोनों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ रास्ता जाम कर दिया। करीब 4 घंटे तक हंगामा चलता रहा। परिजनों का आरोप है कि संजय नगर निवासी गणेश जायसवाल ने पुरानी रंजिश को लेकर दुष्यंत की हत्या की है। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। पता चला कि गणेश जायसवाल को योगेश जायसवाल बाइक पर लेकर बरमकेला की ओर भागा है। टीम पीछे गई तो रास्ते में योगेश मिल गया। पूछताछ की तो पता चला कि गणेश को उसके मामा के घर रायगढ़ के सरिया में ग्राम खैरगड़ी छोड़ दिया है। इसके बाद पुलिस ने योगेश को हिरासत में ले लिया और उसे साथ लेकर रायगढ़ पहुंची। वहां पता चला कि गणेश एक अन्य आरोपी विग्नेश महापात्र के साथ बाइक पर भागा है। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपियों को घेराबंदी कर और उन्हें गांव में ही पकड़ लिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने हत्या किए जाने की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू और दोनों बाइक भी जब्त कर ली।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में मान्य है या नहीं

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

धमाकों की जगह रेडियो की गूंज, छिंदनार में सुनी गई मन की बात

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *