रायपुर। भारत में वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण से 35 राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश प्रभावित है, जिनमें कुल 1638870 प्रकरणों की पुष्टि हो चुकी है और कुल 35747 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है।
छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कोरोना वायरस के कुल 316127 संभावित व्यक्तियों की पहचान कर सेंपल जांच किया गया है, अभी तक 9086 धनात्मक मरीजों की पहचान की गई, जिनमें अब तक कुल 6230 मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए तथा 2803 मरीज सक्रिय है।
छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 230 नए मामले सामने आए हैं और 309 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 2 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में आज रायपुर से 132, कोण्डागांव से 23,दुर्ग से 19, राजनांदगांव से 17, महासमुंद से 09, कोरबा से 06, बलरामपुर,बस्तर व बलौदाबाजार से 04-04,बिलासपुर से 03,जांजगीर से 02,दंतेवाड़ा, सरगुजा, सूरजपुर,जशपुर, कांकेर,गरियाबंद व अन्य राज्य से 01-01 नए मामले सामने आए हैं।
दाबनाई, रिस्तीगुड़ा गरियाबंद निवासी 59 वर्षीय पुरूष का गंभीर (गेस्पिंग) दशा में, बुखार,कमजोरी की तकलीफ के साथ दिनांक 30.07.2020 का दोपहर में निजी अस्पताल रायपुर में उपचार हेतु भर्ती किया गया था, जांच में मरीज के लीवर एवं किडनी को भी प्रभावित पाया गया, मरीज का कोविड एन्टीजन टेस्ट पाॅजीटिव पाया गया था, दिनांक 31.07.2020 को मरीज की मृत्यु सेप्सिस सेप्टिक शाॅक हिपेटोपेथी, मल्टी आर्गन फेल्योर की वजह से हो गई।
ईदगाहभांठा रायपुर निवासी 44 वर्षीय पुरूष तेज श्वास चलने की वजह से 22.07.2020 को एम्स, रायपुर में भर्ती किए गए थे, इन्हें दोंनो फेफड़ों में न्यूमोनिया था, कालांतर में इन्हें कोविड पाॅजीटिव पाया गया था, इनकी एक्यूट रीनल फेल्योर की दशा में इनकी दिनांक 31.07.2020 को 03ः45 AM पर मृत्यु हो गई।
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के...
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...