Google Analytics Meta Pixel छग में 50 से अधिक ट्रेनों के बंद होने का विरोध: भाजपा सांसद के घर के बाहर नगाड़ा बजाकर प्रदर्शन - Ekhabri.com

छग में 50 से अधिक ट्रेनों के बंद होने का विरोध: भाजपा सांसद के घर के बाहर नगाड़ा बजाकर प्रदर्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 50 से अधिक ट्रेनों के बंद होने का विरोध तीखा होता जा रहा है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जकांछ) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रायपुर भाजपा सांसद सुनील सोनी के घर के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठकर नगाड़े बजाते रहे। वे सांसद के लिए रायपुर से दिल्ली का टिकट भी लेकर गए थे। जकांछ के फ्रंटल संगठन अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू की अगुवाई में सांसद सुनील के पंचशील नगर स्थित निवास का घेराव करने निकले प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने आवास से कुछ पहले ही रोक लिया। जकांछ कार्यकर्ता वहीं सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। वहां उन लोगों ने नगाड़ा बजाकर अपना विरोध जताया। उनका कहना था, वे नगाड़ा बजाकर सांसद को नींद से जगाना चाहते हैं। प्रदीप साहू ने कहा, जनता ने सुनील सोनी को दिल्ली में हमारी आवाज बुलंद करने के लिए चुना था, घर में बैठने के लिए नहीं। आज रेल भाड़े के रूप में सबसे अधिक कमाई देने वाले छत्तीसगढ़ के लोगों को ट्रेन बंद कर परेशान होने के लिए छोड़ दिया गया है। केंद्र सरकार और रेल की अव्यवस्था से जनता का हर तबका परेशान है। कभी भी ट्रेन रद्द कर दी जा रही है। ऐसी स्थिति में सांसद कुछ नहीं कर रहे हैं। प्रदीप साहू ने कहा, वे लोग सांसद सुनील सोनी के लिए रायपुर से दिल्ली का टिकट भी लेकर आए हैं। सुनील सोनी नींद छोड़कर दिल्ली जाएं और हम छत्तीसगढ़ियों की आवाज बुलंद करें।
सभी सांसदों के घेराव की योजना
जकांछ नेताओं ने कहा, उनकी शिकायत छत्तीसगढ़ की जनता के चुने सभी 11 सांसदों से है। इनमें से कोई भी दिल्ली में उनकी बात नहीं कर रहा है। प्रदीप साहू ने कहा, शुरूआत सुनील सोनी से हुई है। हम लोग सभी सांसदों को कुंभकर्णी नींद से जगाने के लिए ऐसे ही नगाड़ा बजाएंगे।
पिछले सप्ताह महाप्रबंधक से मिले थे अमित जोगी
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी पिछले सप्ताह दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे के महाप्रबंधक से मिले थे। इस दौरान उन्होंने ट्रेन बंद होने पर आपत्ति जताते हुए इसे तत्काल बहाल करने की मांग की थी। उनका कहना था कि अगर जल्दी ही सेवाओं को बहाल नहीं किया गया तो प्रदेश में आंदोलन शुरू होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

आज का राशिफल 

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *