मध्य प्रदेश में सीहोर जिले के वेल्लोर इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी (वीआइटी) यूनिवर्सिटी के छात्रावास में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ करने पर सात विद्यार्थियों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया गया। इस मामले में राज्य सरकार ने हस्तक्षेप किया है। सीहोर के कलेक्टर को जांच सौंपी दी तो संस्थान ने जुर्माने का आदेश वापस ले लिया। भोजन की गुणवत्ता की शिकायत पर सुनवाई न होने से नाराज बीटेक द्वितीय वर्ष के 20 विद्यार्थियों ने एक कक्ष में एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया था।
प्रदेश के गृृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मामले में विद्यार्थियों को समझाया जा सकता है, मगर उनपर जुर्माना नहीं लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा का पाठ हिदुस्तान में नहीं करेंगे तो कहां करेंगे। मामला ऐसा नहीं है, जैसा प्रस्तुत किया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार भोजन की गुणवत्ता की शिकायत पर सुनवाई न होने पर छात्रों ने विरोध दर्ज कराने को ऐसा किया था। इसकी शिकायत कुछ विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रबंधन से की थी। कहा था कि शोर होने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हुई। छात्रावास के वार्डन और सुरक्षाकर्मियों ने भी मामले की जानकारी प्रबंधन को दी थी। इस पर प्रबंधन ने सात विद्यार्थियों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया था। जुर्माना लगाए जाने के बाद यह मामला सुर्खियों में आया।
इस मामले को लेकर शुक्रवार को प्रदर्शन कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं से कालेज के संचालक शंकर विश्वनाथन ने कहा कि छात्रों पर की गई जुर्माने की कार्रवाई वापस ले ली गई है। उनसे लिया गया माफीनामा भी निरस्त कर दिया गया है। खाने और पानी संबंधी शिकायत की जांच कराई जा रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायगढ़। “आपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 34 पैकेट में रखा 34.865 किलो गांजा एक टाटा सफारी, और दो हुंडई...