रायपुर। भारत के स्वतंत्रता के 75वें वर्षगांठ पर कलिंगा विश्वविद्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव‘ का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। रविवार को कलिंगा विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित उक्त कार्यक्रम में देशभक्ति की भावना से लबरेज विश्वविद्यालय के छात्रों और कर्मचारियों के लिए देशभक्ति कविता और भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
उक्त आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग के अवर सचिव राजेश तिवारी उपस्थित थे। स्वतंत्रता दिवस के उत्साहपूर्ण आयोजन में कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. आर श्रीधर, कुलसचिव डाॅ. संदीप गांधी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डाॅ. आशा अंभईकर, वरिष्ठ प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय में ध्वजारोहण के कार्यक्रम के उपरांत कोरोना प्रोटोकाॅल के नियमों का पालन करते हुए विश्वविद्यालय के एनसीसी के कैडेट्स ने कलिंगा विश्वविद्यालय की NCC अधिकारी फ्लाइंग ऑफिसर शोभा सिंह ठाकुर और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने कलिंगा विश्वविद्यालय की NSS अधिकारी स्मिता प्रेमानंद के मार्गदर्शन में शानदार परेड की तथा राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. आर श्रीधर ने विश्वविद्यालय परिवार और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि- ‘‘आज इस विशेष दिन पर हम सभी गर्वान्वित हैं। आज हम अपने शहीदों की बहादुरी और उनके द्वारा प्रदत्त आजादी के उपहार का जश्न मानते हैं। जिनके बदौलत हमें बेहतर भविष्य बनाने और अपने सपनों के सच होने का अवसर मिला है। हमारे प्यारे देश की आजादी के लिए हजारों लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी है ताकि हमारा देश इस दिन को मना सके। हम सभी का कर्तव्य है कि हम उनके सपनों को याद रखें और उनके बलिदान को कभी न भूलें‘‘।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग के अपर सचिव राजेश तिवारी ने कहा कि – ‘‘स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय अवसर पर हमें यह ध्यान रखना हैं कि प्रत्येक व्यक्ति राष्ट्र की एक महत्वपूर्ण इकाई हैं! अतः हम जो भी कार्य कर रहे है उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करें, राष्ट्र को ध्यान में रखकर करें। आत्मनिर्भर, स्वावलंबी भारत ही हमारे सपनों का भारत है। इस स्वतंत्रता दिवस पर यह संकल्प लें और इसे साकार करें।
ध्वजारोहण कार्यक्रम के उपरांत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर देशभक्ति की भावना पर लिखी स्वरचित कविता का पाठ किया। उक्त समारोह का संचालन शिक्षा विभाग के अधिष्ठाता डाॅ. हर्षा पाटिल ने एवं धन्यवाद ज्ञापन छात्र कल्याण प्रकोष्ठ की अधिष्ठाता डाॅ. आशा अंभईकर ने किया। उक्त आयोजन में विश्विद्यालय के समस्त प्राध्यापक, जिनमें डाॅ. मोनिका सेठी, परविंदर शेष, प्रिति मनहार, संजीव यादव, कु. रानी साहू, डाॅ. हिंडोले घोष, मनीष सिंह, अंश बत्रा, महेश साफी, राजेश रावत एवं अन्य कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में मिठाई वितरण के साथ आजादी का अमृत महोत्सव संपन्न हुआ।
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...