Google Analytics Meta Pixel मुस्लिम कटटरता के खिलाफ विहिप ने कसी कमर, जारी किए हेल्पलाइन नंबर - Ekhabri.com

मुस्लिम कटटरता के खिलाफ विहिप ने कसी कमर, जारी किए हेल्पलाइन नंबर

भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा को सर तन से जुदा कर देने जैसी धमकियों और उदयपुर में कन्हैयालाल की नृशंस हत्या सहित देशभर में हिंदुओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने कमर कस ली है। विहिप ने धर्म आधारित प्रताड़ना से संबंधित मामलों में पीड़ितों की मदद के लिए राज्यवार हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इन नंबरों पर फोन कर सहायता मांगी जा सकेगी। विहिप से संबद्ध बजरंग दल के कार्यकर्ता उनकी हर तरह से मदद करेंगे। इसमें सामाजिक और कानूनी मदद भी शामिल हैं। इसके लिए कानून के जानकारों और अधिवक्ताओं की टीम भी तैयार की जा रही है।
    विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने बताया कि उदयपुर सहित देशभर में इस्लामिक आतंकियों द्वारा गला काटकर नृशंस हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। हिंदू बस्तियों को आतंक के भय से मुस्लिम लोगों द्वारा खाली कराने तथा देश के कुछ हिस्से में शरिया कानून लागू करने के मामले सामने आ रहे हैं। जिस तरह से देशभर में धर्म आधारित साजिश और हिंसा बढ़ रही है, उसमें इन हेल्पलाइन नंबरों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।
   उन्होंने बताया कि राज्यों के संगठन से संपर्क कर ये हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इनमें गला काटकर हत्या की धमकियों, उत्पीड़न, मतांतरण, लव जिहाद और हिंसा सहित समेत कमोबेश सभी मामले देखे जाएंगे। ये नंबर उस राज्य में संगठन और समाज में प्रभावी लोगों के हैं, जो हर वक्त सहायता और समन्वय के लिए उपलब्ध रहेंगे। इनके पास फोन आने पर उसे संबंधित स्थानीय पदाधिकारियों को तत्काल सक्रिय किया जाएगा और पीड़ितों को हर तरह से सामाजिक और कानूनी सहायता मुहैया कराने की प्रक्रिया तेज कर दी जाएगी।
जारी हेल्पलाइन नंबर में उत्तर प्रदेश के छह, राजस्थान और गुजरात के तीन-तीन, महाराष्ट्र के दो समेत कई राज्यों के कुल 35 हेल्पलाइन नंबर हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बताया कि विहिप और बजरंग दल का देशभर में जिला और प्रखंड स्तर पर सांगठनिक ढांचा है। ऐसे में पीड़ित को हर तरह से मदद मिलेगी।
मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर
———
उत्तर प्रदेश
मेरठ – 08218329105
ब्रज प्रांत -09457553339
कानपुर – 09936855898
काशी – 09198942004
गोरक्ष –  09511178248
अवध – 09473795999
—-
बिहार
द. बिहार 08877764886
उत्तर बिहार 09262627208
—-
राजस्थान
चित्तौड़ – 09214510985
जयपुर – 07891857393
जोधपुर – 09414171278
मध्य प्रदेश
मालवा- 09424097279
———-
बंगाल
उत्तर बंग – 09563057916
दक्षिण बंग -08637077134
——–
पूर्व ओडिशा 09438465904
प. ओडिशा 09937569393
—-
इंद्रप्रस्थ (दिल्ली) 08178088098
झारखंड 09431901694
हरियाणा 09728642702
उत्तराखंड – 09411111156
पंजाब – 07889143365
हिमाचल प्रदेश – 09816150008
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख – 09055015372
———-
विदर्भ (महाराष्ट्र) 09422182128
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

सिविल जज परीक्षा का रिजल्ट जारी, अंजुम आरा ने किया टॉप, शिवांगी दूसरे नंबर पर

By Reporter 1 / February 22, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग ने विधि एवं विधायी कार्य विभाग के तहत सिविल जज परीक्षा के कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। मेरिट सूची में अंजुम आरा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि...

पिटाई से मौत नहीं होने पर पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाया

By Rakesh Soni / February 18, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। जिले खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहापाली में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अधजले हालत में खेत युवक मिलने व मौत के सभी सभी पहलुओं में पुलिस सूक्ष्मता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *