राजस्थान के भरतपुर की डीग तहसील में गहलोत सरकार द्वारा कराए जा रहे परिसीमन के विरोध में 51 हिंंंदू ग्रामीणों ने भू समाधि ले ली है। हिंंदू ग्रामीणों का आरोप है कि गहलोत सरकार मुस्लिमों को फायदा पहुँचाना चाहती है। साथ ही ग्रामीणों ने चेतावनी भी दी है कि अगर जल्द ही उनकी मांगों को सरकार ने नहीं माना तो वे रेलवे ट्रैक को जाम कर अपने विरोध प्रकट करेंगे।
जानकारी के अनुसार, आंदोलनरत किसानों ने जहाँ पर भू समाधि ली है, वो जगह भरतपुर-अलवर राजमार्ग के पास स्थित है। बीते 16 दिनों से ग्रामीण सरकार के फैसले के खिलाफ विरोध कर रहे हैं, लेकिन अब तक सरकार या उसके किसी अधिकारी के कानों में जूं तक नहीं रेंगी है। इससे पहले 29 जून को ये ग्रामीण अलवर-भरतपुर स्टेट हाईवे को भी जाम कर चुके हैं, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका। गहलोत सरकार है कि ग्रामीणों की सुनने का नाम ही नहीं ले रही।
गौरतलब है कि गहलोत सरकार डीग पंचायत समिति की 9 पंचायतों का परिसीमन करके उसे सीकरी पंचायत समिति और नगर पंचायत से जोड़़ रही है। ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जिन 9 पंचायतों का परिसीमन किया जा रहा है, वो पहले से ही डीग से जुड़ी हैं। अगर परिसीमन हुआ तो सीकरी काफी दूर हो जाएगा। ऐसे में उन्हें सरकारी कामकाज के लिए परेशान होना पड़ेगा, जबकि अभी तक डीग पंचायत समिति पास में होने के कारण आसानी से अपना काम करवा पाते थे।
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता नेम सिंह ने आरोप लगाया कि ऐसा करके राजस्थान सरकार मुस्लिमों को फायदा पहुँचाना चाहती है। अगर परिसीमन हुआ तो थाना और सरकारी दफ्तर सबकुछ ग्रामीणों की पहुँच से दूर निकल जाएँगें। आंदोलनकारियों का कहना है कि वो अभी गांधीवादीतरीके से अपनी मांगें मनवाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अगर माँगें नहीं मानी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज यानी 11 अक्टूबर से हो गई है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों...