अवैध खाद भंडारण और बिना लाइसेंस उर्वरक बिक्री पर दुकान सील

कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व और कृषि विभाग ने की कार्यवाही

 

अब तक 34 कृषि केंद्र संचालको को नोटिस जारी

 

रायपुर। जांजगीर जिले में अवैध रूप से खाद-उर्वरक का भंडारण और कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही का अभियान चलाने के निर्देश कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा द्वारा दिए गए हैं। इसी कड़ी में आज राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारियों ने छापामार कार्यवाही करते हुए बिर्रा में दो दुकानों को सील किया। खाद का अवैध भंडारण और बिना लाइसेंस के उर्वरक बिक्री पाए जाने पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई। अब तक 34 कृषि संचालकों को नोटिस भी थमाया गया है। कलेक्टर सिन्हा के निर्देशानुसार एवं उपसंचालक कृषि एम.आर. तिग्गा के मार्गदर्शन में जिले के उर्वरक, बीज कीटनाशक निरीक्षकों द्वारा जिले के सभी कृषि केन्द्रों में निरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अनियमिता पाये पर अब तक 34 कृषि केन्द्र संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिसमें से 6 कृषि केन्द्र संचालकों के विरूद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश की धारा 1985 के खण्ड-5 एवं 35 ( 1 ) (अ) उल्लंघन पाये जाने पर उर्वरक का जब्ती कर विक्रय प्रतिबंधित किया गया है। इसके अतिरिक्त 03 कृषि केन्द्र संचालकों के विरूद्ध बीज नियंत्रण आदेश 1983 के खण्ड-3 एवं खण्ड झ्र 18 (1) (2) का उल्लंघन पाये जाने पर गोदाम को सील बंध करते हुए विक्रय प्रतिबंधित किया गया एवं 1 उर्वरक विक्रेता का लाईसेंस निलंबन किया गया। 9 जुलाई को मेसर्स मेसर्स अग्रवाल कृषि केन्द्र बिर्रा के यहां राजस्व विभाग एवं कृषि विभाग संयुक्त दल द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 645 बोरी यूरिया अघोषित परिसर में भण्डारण पाये जाने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश खण्ड -7 प्राधिकार ज्ञापन अ-1 शर्त क्रमांक मेसर्स का विक्रय स्थल सील बंद किया गया एवं मेसर्स दीपक कृषि केन्द्र बिर्रा बिना लाईसेंस के जैव उर्वरक विक्रय एवं भण्डारण पाये जाने पर गोदाम को सील बंद किया गया।
गौरतलब है कि कलेक्टर सिन्हा द्वारा जिले के किसानों को फसल उत्पादन के लिए खाद,बीज की समस्या न हो इसके लिए लगातार अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है। जिले में नियुक्ति के साथ ही सर्वप्रथम उन्होंने खाद, बीज की स्थिति की समीक्षा की। गत वर्ष की तुलना में खाद,बीज का भंडारण अधिक होने के साथ किसानों को इसके वितरण के निर्देश भी दिए हैं। कलेक्टर ने वर्मी खाद की पर्याप्त उपलब्धता और फसल उत्पादन में इसकी उपयोगिता को भी बताते हुए सहकारी बैंक प्रबंधकों और सोसायटी के सदस्यों को निर्देशित किया है कि किसानों को वर्मी खाद भी उपलब्ध कराये। उन्होंने अवैध रूप से खाद भंडारण और उर्वरक बिक्री करने वालों पर भी सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *