Google Analytics Meta Pixel 5 किलोमीटर चलकर सुरकहवा पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम - Ekhabri.com

5 किलोमीटर चलकर सुरकहवा पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

 

विशेष पिछड़ी जनजाति के 47 लोगों का हुआ नि:शुल्क उपचार

 

अम्बिकापुर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में जिले के सभी विकासखण्डों में विशेषकर पिछड़ी जनजाति पण्डो एवं पहाड़ी कोरवा बाहुल्य क्षेत्र मे स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मोबाइल हेल्थ क्लीनिक का संचालन किया जा रहा है। मौसमी बीमारियों के मद्देनजर सभी प्रकार के स्वास्थ्य किट के साथ स्वास्थ्य विभाग विशेष पिछड़ी जनजाति निवासरत दूरस्थ पहुंचविहीन क्षेत्रों में घर-घर दस्तक दे रही है। इसी कड़ी में शनिवार को मेडिकल टीम ने पानी-बादल में करीब 5 किलोमीटर पैदल चलकर उप स्वास्थ्य केंद्र बांसाझाल (बतौली) के अन्तर्गत दूरस्थ ग्राम सुरकहवा पहुंची और शिविर लगाया। शिविर के माध्यम से पहाड़ी कोरवा एवं पण्डो जनजाति के कुल 47 लोगों का नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच और उपचार किया गया। अपने गांव में नि:शुल्क दवा तथा ईलाज की सुविधा पाकर ग्रामीण खुश हुए। वे अपने तथा अपने परिवार के लोगों का स्वास्थ्य जांच कराने बड़ी संख्या में पहुंचे। सीएचसी बतौली के बीएमओ डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में ग्राम टीरंग निवासी कृष्णपाल कोरवा अपनी 7 वर्षीय पुत्री किरण को लेकर आये थे। किरण को चिकन पॉक्स हो गया था। उनका स्वास्थ्य जांच किया गया जिसमें चिकन पॉक्स सूख गया था तथा सर्दी बुखार की समस्या भी नहीं थी। उनको उपचार के कुछ दिन पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली लाने की सलाह दी गई। शिविर में ग्रामीणों को मौसमी बीमारी से सावधान रहने तथा अपने आस-पास साफ-सफाई रखने की समझाइश दी गई। उल्लेखनीय है कि बतौली विकासखण्ड के सुरकहवा एक पहुंचविहीन व दूरस्थ गांव है जो जिला मुख्यालय अम्बिकापुर से लगभग 85 किमी की दूरी पर जंगल के बीचो-बीच स्थित है। मेडिकल टीम ने पगडंडी पर चल कर यहां स्वास्थ्य शिविर लगाया। शिविर में आरएमए अरूण टोप्पो, रामकुमार, बेंजामिन एक्का, गौतम गुप्ता, मती रजनी देवांगन,एवलिन रोज एक्कम, रामदास, विनोद तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में मान्य है या नहीं

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

धमाकों की जगह रेडियो की गूंज, छिंदनार में सुनी गई मन की बात

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *