Google Analytics Meta Pixel किसानों, ग्रामीणों और मजदूरों के हितों की रक्षा छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: अनिला भेंड़िया - Ekhabri.com

किसानों, ग्रामीणों और मजदूरों के हितों की रक्षा छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: अनिला भेंड़िया

 

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के 6 गांवों में विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

रायपुर। प्रदेश की महिला एंव बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने कहा है कि किसानों, ग्रामीणों और मजदूरों के हितों की रक्षा छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। श्रीमती भेंड़िया ने सोमवार को बालौद जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम कोटेरा, गंजईडीह, संजारी, आलीवारा और सिरपुर में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करने के बाद इस आशय के विचार प्रकट किए। महिला एवं बाल विकास मंत्री ने इस दौरान ग्राम कोटेरा और ग्राम गंजईडीह में सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम संजारी में सी.सी.रोड निर्माण, हाईमास्क लाईट स्थापना और तालाब सौंदर्यीकरण कार्य, ग्राम भरनाभाट में मंगल भवन निर्माण कार्य, ग्राम आलीवारा में सी.सी.रोड निर्माण कार्य, ग्राम सिरपुर में सी.सी.रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल स्वयं किसान पुत्र हैं। इसलिए वे किसानों की वास्तविक जरूरतों को भलीभांति समझते हैं। इसलिए उन्होंने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, किसानों को इनपुट सब्सिडी के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं किसानों के ऋणमाफी जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए। मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का संचालन किया जा रहा है। जिसमें हाट बाजारों में ही स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लोगों का स्वास्थ्य जांच व उपचार कर उन्हें दवाईयां प्रदान की जा रही है। इससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उनके ग्राम में ही मिल रही है। उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना के संचालन से अब गोठानों में गोबर खरीदी की जा रही है, इससे पशुपालन करने वाले किसानों को लाभ मिल रहा है, गोबर विक्रय से आमदनी होने पर अब वे अपनी बहुत सी अन्य जरूरतों को भी पूरा कर पा रहे हैं। मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने ग्रामीणों की मांग और समस्याएं भी सुनी और उनके उचित निराकरण का भरोसा भी उन्हें दिलाया। इस अवसर पर गणमान्य नागरिक श्री अनिल लोढ़ा, श्री हस्तिमल सांखला सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

नोनी सशक्तिकरण योजना से निकिता के सपनों को मिला संबल, पढ़ाई के लिए मिले 20 हजार रुपये

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *