Google Analytics Meta Pixel जन चौपाल में आवेदन करने के महज एक सप्ताह के भीतर ही उत्तरी कुमारी को मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र - Ekhabri.com

जन चौपाल में आवेदन करने के महज एक सप्ताह के भीतर ही उत्तरी कुमारी को मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र

बिलासपुर। जन चौपाल जिले के दूर-दराज इलाकों से आने वाले ग्रामीणों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रहा है। ग्रामीणों की छोटी से लेकर बड़ी समस्याओं का त्वरित निराकरण जन चौपाल के माध्यम से हो रहा है। गौरतलब है कि प्रत्येक मंगलवार को जिला कार्यालय में जन चौपाल आयोजित किया जाता है, जहां ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोग अपनी समस्याओं एवं मांग से संबंधित आवेदन देते हैं। तखतपुर विकासखण्ड के गनियारी तहसील की ग्राम लमेर निवासी श्रीमती उत्तरी कुमारी ने भी जन चौपाल में विगत 5 जुलाई को जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के सामने अर्जी लगाई। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने श्रीमती उत्तरी के आवेदन को गंभीरता से लेते हुए जाति प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश एसडीएम तखतपुर एवं जनपद पंचायत सीईओ को दिए। आवेदन करने के बाद प्रशासकीय औपचारिकताओं को पूरा करते हुए महज एक सप्ताह के भीतर ही 11 जुलाई को श्रीमती उत्तरी कुमारी का अनुसूचित जनजाति का स्थायी जाति प्रमाण पत्र बन गया। जिसे आज कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम तखतपुर महेश शर्मा एवं तहसीलदार सुश्री सिद्धी गवेल ने उनके घर पहुंचकर उन्हें उपलब्ध कराया। जाति प्रमाण पत्र प्राप्त होने से श्रीमती उत्तरी कुमारी काफी खुश है। उन्होंने खुशी-खुशी बताया कि अब उनकी समस्या दूर हो गई है, जिसके लिए वे काफी समय से बहुत परेशान थी। प्रत्येक मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में ग्राम लमेर, तहसील गनियारी निवासी श्रीमती उत्तरी कुमारी ने जाति प्रमाण पत्र के लिए कलेक्टर को आवेदन दिया था। उन्होंने अपने आवेदन में बताया कि वे बोईरहा पारा ग्राम लमेर की मूल निवासी है। उनके पिता का नाम स्वर्गीय श्री हीरासिंह पोर्ते है। 22 वर्ष पूर्व राजकुमार टंडन से उनकी शादी हुई। वे जाति प्रमाण पत्र बनवाना चाहती थी, लेकिन मायके परिवार वालों ने उन्हें मिशल नहीं दिया। उन्होंनें बताया कि वे पिछले 6 महीने से जाति प्रमाण पत्र के लिए भटक रही थी। इतना समय बीत जाने के बाद भी उनका जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पाया था। कलेक्टर ने श्रीमती उत्तरी के आवेदन को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जाति प्रमाण पत्र बनवाने के निर्देश दिए। श्रीमती उत्तरी का कहना है कि जाति प्रमाण पत्र मिल जाने से अब उनके रूके हुए काम आसानी से पूरे हो जाएंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त राज्यपालों को दी बधाई

By Reporter 5 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *