Google Analytics Meta Pixel आज ही के दिन दुनिया छोड़ चले गए थे रामायण के हनुमान दारा सिंह.. जानिए पहलवानी से लेकर फिल्मी दुनिया का सफर - Ekhabri.com

आज ही के दिन दुनिया छोड़ चले गए थे रामायण के हनुमान दारा सिंह.. जानिए पहलवानी से लेकर फिल्मी दुनिया का सफर

मुंबई। हिंदी और पंजाबी सिनेमा के मशहूर अभिनेता दारा सिंह आज भी लोगों के बीच अपने दमदार किरदार के लिए जाने जाते हैं। रामानंद सागर की रामायण से घर-घर मशहूर हुए दारा सिंह अभिनय ही नहीं बल्कि अपनी पहलवानी के लिए भी देश- विदेश में जाने जाते हैं। 19 नवंबर 1928 को अमृतसर (पंजाब) के गांव धरमूचक में जन्मे दारा सिंह का असली नाम दीदार सिंह रंधावा था। एक प्रतिभाशाली अभिनेता होने के साथ ही वह मशहूर पहलवान और निर्माता-निर्देशक भी थे। दारा सिंह ने हिंदी सिनेमा की कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया। आज ही के दिन साल 2012 में दारा सिंह ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।

दारा सिंह के जीवन की खास बातें

दारा सिंह ने दुनिया के कई बड़े- बड़े पहलवानों को धूल चटाई। अपने समय के कई नामी पहलवानों मात देने वाले दारा सिंह ने 500 से ज्यादा प्रोफेशनल रेसलर्स से कुश्ती लड़ी। खास बात यह है कि कुश्तियों के इन मुकाबलों में उन्होंने कभी भी हार का सामना नहीं किया। उनकी इसी उपलब्धि के चलते उन्हें ‘रुस्तम-ए-पंजाब और ‘रुस्तम-ए-हिंद का खिताब दिया गया था। इतना ही नहीं उन्होंने उस जमाने के मशहूर पहलवान 200 किलो के किंग कॉन्ग को भी पछाड़ा था। दारा सिंह की लंबाई 6 फुट 2 इंच थी, जबकि उनका वजन 130 किलो और छाती 54 इंच थी। 20 साल की उम्र में साल 1948 में वह सिंगापुर चले गए, जहां उन्होंने ड्रम बनाने वाली मिल में काम किया। इसी दौरान अपनी कद-काठी को देखते हुए उन्होंने कुश्ती में आने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने हरमान सिंह से कुश्ती की ट्रेनिंग ली। पांच साल तक फ्री स्टाइल रेसलिंग में नाम कमाने वाले दारा सिंह भारत आकर 1954 में इंडियन कुश्ती चैम्पियन बने। पहलवानी में कई रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले दारा सिंह ने 1983 में उन्होंने पहलवानी से संन्यास ले लिया था। कुश्ती के साथ ही दारा सिंह ने सिनेमा की ओर भी रुख करने का फैसला कर लिया था। अपने इस फैसले पर आगे बढ़ते हुए उन्होंने साल 1952 में आई फिल्म ‘संगदिल से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इसके बाद कुछ साल तक उन्होंने फिल्मों में छोटे-मोट किरदार ही किए। साल 1962 में दारा सिंह को बाबूभाई मिस्त्री की फिल्म ‘किंग कॉन्ग में बतौर लीड एक्टर काम करने का मौका मिला। दारा सिंह ने अपने फिल्मी करियर के दौरान 500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। दारा सिंह के भारी-भरकम शरीर की वजह से अभिनेत्रियां फिल्मों में उनके साथ काम करने से घबराती थीं। उन्होंने 16 फिल्मों में अभिनेत्री मुमताज के काम किया, जिसमें 10 फिल्में सुपरहिट रहीं थी। उस समय दारा सिंह एक फिल्म चार लाख रुपये चार्ज करते थे। अभिनय के अलावा उन्होंने सात फिल्मों के लिए कहानी भी लिखी थी। साल 1978 में आई फिल्म ‘भक्ति में शक्ति का लेखन और निर्देशन दारा सिंह ने ही किया था। उन्होंने फौलाद, मेरा नाम जोकर, धर्मात्मा, राम भरोसे, मर्द सहित कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। अभिनेता की आखिरी फिल्म ‘जब वी मेट थी, जिसमें शाहिद कपूर और करीना कपूर लीड रोल में थे। दारा सिंह को सात जुलाई 2012 को दिल का दौरा पडऩे के बाद उन्हेंं मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन स्वास्थ्य में ज्यादा सुधार न देखते हुए परिवार वाले उन्हें घर ले आए और 12 जुलाई 2012 को हिंदी सिनेमा के इस सितारे ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

जशपुर राइस मिल में भीषण आग, 12 मजदूर सुरक्षित; मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *