जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो एबी की हत्या के दो दिनों बाद संसद के उच्च सदन के लिए हुए मतदान में उनकी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) नीत गठबंधन को प्रचंड जीत मिली है। कुल 125 सीटों के लिए रविवार को मतदान हुए थे, जिनमें 76 सीटें सत्तारूढ़ गठबंधन के खाते में आईं। विपक्ष को 49 सीटों से ही संतोष करना पड़ा। इसके साथ ही जापानी संसद की कुल 248 में से 146 सीटों पर सत्तारूढ़ गठबंधन का कब्जा हो गया है, जबकि विपक्ष 102 सीटों पर सिमट गया है।
वर्ष 2025 में होने वाले अगले चुनाव से पहले उच्च सदन में मिली बड़ी जीत ने प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की सरकार को मजबूती प्रदान की है। अब वह राष्ट्रीय सुरक्षा, नव पूंजीवादी आर्थिक नीति व संविधान संशोधन जैसी दीर्घकालिक नीतियों को आगे बढ़ा सकेंगे। दो विपक्षी दलों के समर्थन के साथ सत्तारूढ़ गठबंधन को संविधान संशोधन के लिए जरूरी संसद में दो तिहाई बहुमत हासिल हो गया है।
पीएम किशिदा ने बहुमत का स्वागत किया, लेकिन एबी की मौत के कारण उनके चेहरे पर मुस्कान नहीं थी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से मुकाबला, यूक्रेन पर रूसी हमला और महंगाई से निपटना उनकी प्राथमिकताएं होंगी। किशिदा ने राजनीतिक स्थिरता व दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो एबी के सेना को मजबूत करने व संविधान संशोधन जैसे अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए पार्टी की एकता पर बल दिया।
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने टोक्यो में पीएम किशिदा से मुलाकात की और पूर्व पीएम एबी की मौत पर दुख जताया। उन्होंने कहा, ‘हम यहां इसलिए हैैं, क्योंकि अमेरिका व जापान साझेदार से कहीं ज्यादा… दोस्त हैैं।” एबी की शुक्रवार को नारा में एक रेलवे स्टेशन के करीब चुनावी जनसभा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
एएनआइ ने जापान टाइम्स के हवाले से बताया है कि एबी के हत्यारोपित तेत्सुया यामागामी ने बंदूक बनाने के लिए यूट्यूब की मदद ली थी। हत्याकांड की जांच से जुड़े सूत्रों ने बताया कि यामागामी ने एबी की हत्या के लिए जो बंदूक बनाई थी, उससे एक समय में छह गोलियां दागी जा सकती थीं। पुलिस को उसके घर की तलाशी में ऐसे कई और बंदूकें बरामद हुई थीं। उधर, यूनिफिकेशन चर्च के प्रमुख ने बताया कि यामागामी की मां संगठन की सदस्य हैै। यामागामी को संदेह था कि एबी ने एक धार्मिक समूह का समर्थन किया था, जिसे उसकी मां ने बड़ा दान दिया था। इसके कारण्ा उसके परिवार को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
By User 6 /
October 2, 2026 /
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
By User 6 /
October 2, 2026 /
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...
By User 6 /
October 2, 2026 /
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...