अमेरिका के कैपिटल हिल पर ट्रंप समर्थकों के हिंसक उत्पात के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बैकफुट पर आ गए हैं। उन्होंने अपने ही समर्थकों को दंगाई बताते हुए कहा कि सभी अमेरिकियों की तरह मैं भी हिंसा, अराजकता और हाथापाई से नाराज हूं। इससे पहले न सिर्फ डेमोक्रेट बल्कि रिपब्लिकन और विश्व के कई नेताओं ने भी ट्रंप की कड़ी आलोचना की है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि मैंने इमारत को सुरक्षित करने और घुसपैठियों को बाहर निकालने के लिए तुरंत राष्ट्रीय रक्षक और संघीय कानून प्रवर्तन के अधिकारियों को तैनात किया। अमेरिका हमेशा कानून और व्यवस्था का राष्ट्र होना चाहिए। अब कांग्रेस (संसद) ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को प्रमाणित कर दिया है। 20 जनवरी को एक नए प्रशासन का उद्घाटन किया जाएगा। मेरा ध्यान अब सत्ता के सुचारू, व्यवस्थित और निर्बाध परिवर्तन को सुनिश्चित करने के ऊपर है।’
अमेरिका में हिंसा के बीच कांग्रेस ने जो बाइडन की जीत पर मुहर लगा दी है। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन को 306 इलेक्टोरल कॉलेज वोट मिले हैं, जो बहुमत से ज्यादा हैं। राष्ट्रपति बनने के लिए 270 वोटों की जरूरत होती है। कांग्रेस की मंजूरी के बाद जो बाइडन आधिकारिक तौर पर अमेरिका के राष्ट्रपति होंगे। इस फैसले के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि 20 जनवरी को कानून के मुताबिक जो बाइडन को सत्ता का हस्तांतरण किया जाएगा।
ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि वह चुनावी नतीजों का समर्थन नहीं करते हैं, इसके बावजूद सत्ता को जो बाइडन को सही तरीके से सौंपेंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने हार नहीं स्वीकार की और उन्होंने चुनाव के नतीजों को कोर्ट में चुनौती देने का एलान किया है। वहीं, कांग्रेस की मुहर के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडन को अब 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई जाएगी। उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने गुरुवार को घोषणा की कि कांग्रेस ने अमेरिकी चुनाव में जो बाइडन को विजेता दिखाने वाले इलेक्टोरल कॉलेज की टैली को कंफर्म कर दिया है।
इससे पहले वाशिंगटन स्थित कैपिटल हिल में ट्रंप के समर्थकों ने जबरदस्त हंगामा किया। कैपिटल हिल में इलेक्टोरल कॉलेज की प्रक्रिया चल रही थी, जिसके तहत जो बाइडन के राष्ट्रपति बनने पर मुहर की तैयारी थी। इसी दौरान हजारों की संख्या में ट्रंप समर्थकों ने वॉशिंगटन में मार्च निकाला और कैपिटल हिल पर धावा बोल दिया। यहां ट्रंप को सत्ता में बनाए रखने, दोबारा वोटों की गिनती करवाने की मांग की जा रही थी। लंबे संघर्ष के बाद सुरक्षाबलों ने इन्हें बाहर निकाला और कैपिटल हिल को सुरक्षित किया। वाशिंगटन की हिंसा में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...