Google Analytics Meta Pixel पाकिस्तानी पत्रकार को भारत बुलाने का मामला: 'मोदी भक्त कहने पर भड़के वकील आदिश अग्रवाल,  कहा- अंसारी ने नुसरत मिर्जा को बुलाने को कहा था - Ekhabri.com

पाकिस्तानी पत्रकार को भारत बुलाने का मामला: ‘मोदी भक्त कहने पर भड़के वकील आदिश अग्रवाल,  कहा- अंसारी ने नुसरत मिर्जा को बुलाने को कहा था

नई दिल्ली। पाकिस्तानी पत्रकार नुसरत मिर्जा को भारत आमंत्रित करने से जुड़े हामिद अंसारी मामले में अब ऑल इंडिया बार एसो. के अध्यक्ष आदिश अग्रवाल ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। कांग्रेस ने अग्रवाल को ‘मोदी भक्त बताते हुए दावा किया है कि उन्होंने भी मिर्जा को एक कॉन्फे्रंस में बुलाया था। इसके जवाब में अग्रवाल ने कहा कि अंसारी चाहते थे कि मिर्जा को बुलाया जाए, लेकिन उन्हें नहीं बुलाया गया तो इसका तत्कालीन उपराष्ट्रपति को बुरा लगा था। वकील आदिश अग्रवाल पीएम नरेंद्र मोदी की आत्मकथा के सह-लेखक भी हैं। उन्होंने बयान जारी कहा कि कांग्रेस दावा कर रही है कि पाकिस्तानी पत्रकार नुसरत मिर्जा ने उनके द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में भाग लिया था। भाजपा ने शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति हामिद अंसारी के खिलाफ डॉ. अग्रवाल के ताजा दावे का समर्थन किया। अग्रवाल ने बयान जारी कर दावा किया कि अंसारी और कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद और मानवाधिकार पर न्यायविदों के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का जिक्र किया, लेकिन एक अन्य सम्मेलन के बारे में बात नहीं की, जबकि ये दो अलग-अलग सम्मेलन थे, जिनके बारे में अंसारी व कांग्रेस बात कर रहे हैं। अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस नेता यह आरोप लगा रहे हैं कि मेरे द्वारा आयोजित सम्मेलन में मिर्जा ने भाग लिया था। यह गलत है। कांग्रेस सिर्फ इस आधार पर लाभ उठाने की कोशिश कर रही है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्म कथा के सह-लेखक हैं। कांग्रेस नेता मेरे बारे में गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं।

अग्रवाल ने किया यह खुलासा

अग्रवाल ने अपने बयान में कहा कि वह रिकॉर्ड के आधार पर तथ्यों को स्पष्ट करना चाहते हैं। यह कि अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद और मानवाधिकार पर न्यायविदों का अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 11 और 12 दिसंबर, 2010 को विज्ञान भवन हुआ था। तत्कालीन उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने सम्मेलन में भाग लिया था, लेकिन नुसरत मिर्जा न तो आमंत्रित थे और न ही उन्होंने इसमें भाग लिया था। यहां तक कि नुसरत मिर्जा ने भी अपने साक्षात्कार में इस सम्मेलन का उल्लेख नहीं किया है। इस सम्मेलन में हामिद अंसारी को न्योता भारत के उपराष्ट्रपति होने के चलते दिया गया था। अशोक दीवान, जो कि उस वक्त उपराष्ट्रपति सचिवालय में निदेशक थे, ने सूचित किया था कि अंसारी की इच्छा है कि नुसरत मिर्जा को सम्मेलन में बुलाया जाए।

Read Also  दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7 महीने में 155 नशा तस्कर गिरफ्तार, सप्लाई चेन पर कसा शिकंजा

20 मिनट में लौट गए थे अंसारी

अग्रवाल ने दावा किया कि मिर्जा चूंकि मीडिया से थे, इसलिए और पाकिस्तान के जजों व वकीलों को भी इस सम्मेलन में नहीं बुलाया गया था, इसलिए अंसारी का आग्रह खारिज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि दीवान ने इस सम्मेलन के एक दिन पहले उन्हें फोन किया कि मिर्जा को नहीं बुलाने से उपराष्ट्रपति नाराज हैं और वे अब सम्मेलन में सिर्फ 20 मिनट के लिए भाग लेंगे, जबकि पहले वे एक घंटे रुकने वाले थे। बाद में जब वे सम्मेलन में आए तो मात्र 20 मिनट में लौट गए, जैसा कि दीवान ने बताया था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

मुख्यमंत्री ने ट्री एटीएम लॉन्च किया, अब मुफ्त मिलेंगे पौधे  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *