Google Analytics Meta Pixel बच्चों को अच्छा संस्कार दें क्योंकि जैसा बीज डालोगे वैसा ही प्रतिफल आपको मिलेगा: साध्वी श्री स्नेहयशाश्री - Ekhabri.com

बच्चों को अच्छा संस्कार दें क्योंकि जैसा बीज डालोगे वैसा ही प्रतिफल आपको मिलेगा: साध्वी श्री स्नेहयशाश्री




रायपुर। माता-पिता के दिए हुए संस्कार ही बच्चों में आते है। यह निर्भर करता है कि बच्चों की परवरिश कैसी की गई है। बच्चों की बुद्धि पैनी हाेती है, उनमें आप जो बीज बोयेंगे, वैसा ही फल आपको देखने काे मिलेगा। भविष्य को देखते हुए आप अपने बच्चों काे अच्छे संस्कार दें। यह बातें शनिवार को न्यू राजेंद्र नगर के मेघ-सीता भवन, महावीर स्वामी जिनालय परिसर में चल रहे चातुर्मासिक प्रवचन के दौरान साध्वी श्री स्नेहयशाश्री ने कही।

साध्वी स्नेयहशाश्री ने कहा कि बहुत पहले की बात है, एक श्राविका रोज पूजा-अर्चना करने के लिए मंदिर जाती थी। पानी-बरसात का समय था, उस समय ऐसे सीमेंट और डामर वाले रोड नहीं हुआ करते थे। अब वह फंस गई। घर में पूजा नहीं हो सकती थी, वह पूजन की पुस्तकें मंदिर में ही रखती थीं। तक उसे परेशान होता देख उसने पुत्र ने कहा कि क्या हुआ, इतनी उदास दिख रही हो मां। तक उसने पूरी बात बताई। इस पर पुत्र ने कहा कि तो क्या हुआ, मैं आपको भक्तावन का पाठ पढ़ कर सुना देता हूं। ढ़ाई साल की उम्र का बच्चा अपनी मां से यह कह रहा है। मां ने पूछा तुझे किसने सिखाया, उसने कहा आप रोज बोलते हो और मैं रोज सुनता हूं। मुझे पूरा याद है। आज आप मेरे से सुन लो। मां ने कहा कि चल सुना, उसने बिना रूके, बिना अटके पूरा पाठ सुना दिया। अब आप साेचिए कि उस बच्चे की बुद्धि कितनी पैनी थीं। उसमें जैसा बीज बोया गया था, वैसा ही फल माता-पिता को मिला।

Read Also  तेज आंधी के कारण मंच स्टैंड गिरने से 3 महिलाओं की मौत, 15 घायल



जैसी दृष्टि, वैसी सृष्टि

‘जैसी नजर वैसा ही नजारा’ वाक्य का अर्थ बताते हुए साध्वीश्री स्नेहयशाश्री ने बताया कि महाभारत काल की बात है। एक बार भगवान कृष्ण ने युधिष्ठिर और दुर्याेधन को बुलाया। दोनों को पुस्तिका और कलम देकर कहा कि तुम दोनों नगर में जाओ और दुर्जन और सज्जन व्यक्तियों का नाम लिखकर लाओ। युधिष्ठिर को दुर्जन और दुर्याेधन को सज्जन व्यक्तियों का नाम लिखकर लाने को कहा गया। दोनों नगर में गए और अपना काम शुरु कर दिया। पूरी द्वारिका घूम कर जब वे लौटे तो भगवान कृष्ण ने कहा कि दोनों अपनी सूची दिखाओ। युधिष्ठिर ने जब अपनी पुस्तिका दी तो उसमें एक भी नाम नहीं था। भगवान ने सोचा कि युधिष्ठिर की पुस्तिका भरी होगी, पर उसमें एक भी नाम नहीं था। उन्होंने पूछा यह कैसे हो सकता है। फिर उन्होंने दुर्याेधन से कहा कि अब तुम्हारी पुस्तिका तो पूरी तरह भर चुकी होगी।

दुर्याेधन ने अपनी पुस्तिका दिखाई, पहले से लेकर आखिरी पन्ने तक देखने पर उसमें भी एक नाम नहीं था। उन्होंने देखा कि दोनों ने कोई नाम नहीं लिखा है। तो उन्होंने कहा कि क्या तुम दोनों ने अपना काम नहीं किया, नगर में घूमे नहीं क्या। जवाब में युधिष्ठिर ने बताया कि मुझे जो व्यक्ति दुर्जन लगा मैं उसके पास गया तो उसमें मुझे सज्जनता के दर्शन हो गए। मुझे लगा कि मैं इसका नाम कैसे लिखूं, हो सकता है इसमें 99 दोष होंगे पर उसके एक अच्छाई ने उसके 99 दोषों को ढंक दिया। वैसे ही दुर्याेधन ने कहा कि मैं जिस सज्जन व्यक्ति के पास गया और उसमें मुझे थोड़ी सी दुर्जनता दिखाई दी, तो मैंने उसका नाम नहीं लिखा। भले ही उसने 99 अच्छे काम किए हो, पर उसके एक बुरा काम उसके 99 अच्छाई पर भारी पड़े। साध्वीजी ने कहा कि अब नजर को देखो, जैसी नजर वैसा ही नजारा। यह दृष्टि का दोष है, हमारी दृष्टि को ही पीलिया हो गया। हमें हरा-भरा बगीचा भी दिखाया तो सभी पत्ते पीले ही दिखाई देते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...