रायपुर। राष्ट्रपति चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। छत्तीसगढ़ विधानसभा से राष्ट्रपति निर्वाचन के लिए प्रथम मतदान कुरुद विधायक अजय चंद्राकार ने किया। सत्ता पक्ष की ओर से पहला वोट पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने डाला। जिसके बाद बारी-बारी से अन्य विधायकों और मंत्रियों ने भी मतदान किया। ये सम्पूर्ण प्रक्रिया शाम 5 बजे तक चलेगी। छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधायकों द्वारा राष्ट्रपति निर्वाचन हेतु मतदान होना है। जिसके लिए प्रदेश के 90 विधायक विधानसभा भवन के समिति कक्ष क्रमांक-2 में बनाए गए मतदान केंद्र में वोट डालेंगे। इसके लिए वहां पूरी तैयारियां की जा चुकी हैं।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, विधायक नारायण चंदेल ने भी डाला मत,लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया राष्ट्रपति निर्वाचन के लिए मतदान।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत ने राष्ट्रपति चुनने किया मतदान और राष्ट्रपति निर्वाचन के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में स्थापित मतदान केंद्र में किया मतदान।
छत्तीसगढ़ के विधायकों का मत मूल्य 129 है। बता दें वर्तमान निर्वाचक मण्डल में 233 राज्यसभा सदस्य, 543 लोकसभा सदस्य एवं 4033 राज्य विधानसभाओं के सदस्यों सहित कुल 4809 सदस्य हैं। राष्ट्रपति पद के लिए दो दावेदार द्रौपदी मुर्मू तथा यशवन्त सिन्हा हैं। मतों की गिनती 21 जुलाई को नई दिल्ली में की जाएगी।
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...