छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर स्थित एम्स में आउटसोर्सिंग के पदों पर पैसे लेकर नौकरी लगाई जा रही थी। जब एम्स प्रशासन को इसकी शिकायत मिली और मामला बढ़ने लगा तो आनन-फानन में आउटसोर्सिंग के तीन कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया। हालांकि अभी वह गिरोह को पकड़ा नहीं जा सका है, जो लोगों को एम्स में आउटसोर्सिंग के पदों पर पैसे लेकर नौकरी लगवा रहा था।
गत दिनों एम्स रायपुर में नौकरी लगाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से लाखों रुपये वसूलने की शिकायत मिली थी। इसके बाद प्रबंधन ने तीन आउटसोर्सिंग पर कार्यरत हॉस्पिटल अटेंडेंट आलोक कुमार सिंह, अमर पाल बैरवा, राजू कुमार सिंह पर कार्रवाई की है। इसके अलावा एनेस्थीसिया विभाग में कार्यरत कम्प्यूटर ऑपरेटर का भी नाम सामने आया है। वहीं गार्ड की नौकरी लगाने के नाम पर भी गिरोह होने की बात संदेह के दायरे में है।
आरोपियों पर एम्स में नौकरी के लिए बायोडाटा छोड़ने वाले जरूरमंदों या किसी माध्यम से नौकरी के इच्छुक लोगों को फंसाकर पैसे लेने का आरोप है। इसमें बाकायदा नीचे से लेकर ऊपर तक एक चेन चल रही थी और बड़े पैमाने पर हॉस्पिटल अटेंडेंट, गार्ड और कम्प्यूटर ऑपरेटरों की भर्ती के लिए गिरोह सक्रिय होने की बात सामने आई है।
इस मामले में एम्स प्रबंधन सफाई देते हुए ऐसे लोगों से सावधान रहने की अपील की है। वहीं, आउटसोर्सिंग बेसिल एजेंसी के सुपरवाइजर मुकेश साहू ने बताया कि एम्स प्रबंधन से हमारे पास आउटसोर्सिंग के स्टाफ को निकालने के लिए नाम आया था। एजेंसी ने उन्हें निकाल दिया है।
एम्स में कम्प्यूटर ऑपरेटर, हॉस्पिटल अटेंडेंट, सफाई कर्मचारी, गार्ड, लिफ्ट समेत अन्य पदों पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्य किया जा रहा है। इसकी नियुक्ति एजेंसी के माध्यम से होती है। लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि आउटसोर्सिंग के इन पदों पर 50 हजार से ढाई लाख रुपये तक मांगे जा रहे हैं। यदि इन कर्मचारियों से पूछताछ किया जाए तो एम्स से जुड़े बड़े आला अधिकारियों के पोल खुलने की बात भी सामने आ रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
By User 6 /
August 19, 2026 /
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...
By Reporter 5 /
August 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By User 6 /
August 20, 2026 /
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
कोरिया। कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मॉडल के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से स्थानीय किसानों की उपज को बेहतर बाजार...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...