Google Analytics Meta Pixel मानसून सत्र का तीसरा दिन:सड़कों का निर्माण सिर्फ दुर्ग जिले में,नाराज विपक्ष का वॉक आउट - Ekhabri.com

मानसून सत्र का तीसरा दिन:सड़कों का निर्माण सिर्फ दुर्ग जिले में,नाराज विपक्ष का वॉक आउट

रायपुर । सड़कों के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी का बजट सिर्फ दुर्ग जिले में खर्च करने का आरोप लगाते हुए विपक्ष ने आज सरकार को जमकर घेरा। विपक्ष के सभी विधायकों ने अपने- अपने क्षेत्र के सड़क के लिए बज़ट प्रावधान को भी रद्द करने की मांग की। विभागीय मंत्री ताम्रध्वज साहू की गैरमौजूदगी में भारसाधक मंत्री मोहम्मद अकबर ने जवाब देने की कोशिश की परंतु उनके जवाब से असंतुष्ट होकर विपक्ष ने सदन का वाक आउट कर दिया। सड़कों की प्रशासनिक स्वीकृति के बाद भी निर्माण में देरी को लेकर सदन में मामला उठा। बसपा विधायक केशव चन्द्रा ने लगाया आरोप सड़कों का निर्माण वषों से लम्बित है। बज़ट प्रावधान के बाद भी सड़कों का निर्माण नहीं होता है। भारसधाक मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि जमीन अधिग्रहण के कारण देरी हो रही है। पर सड़क निर्माण में भेदभाव को लेकर समूचा विपक्ष नाराज हो गया। विपक्ष के सभी सदस्यो ने अपने अपने क्षेत्र में सड़कों की निर्माण में देरी की शिकायत की। भाजपा और जोगी कांग्रेस के सदस्यों ने आरोप लगाया कि पीडब्ल्यूडी का पूरा बजट दुर्ग जिले में ही खर्च किया जाता है। इससे पहले विधायक देवेंद्र यादव के द्वारा बीएसपी प्रबंधन द्वारा ठेका श्रमिकों को प्रदान की जा रही सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने सवाल किया कि कहा 2019 से 2022 तक बीएसपी संयंत्र के अंदर कितनी दुर्घटना घटित हुई है और कितनी कार्यरत बीएसपी ठेका श्रमिकों की मौत गंभीर दुर्घटना से हुई है। जवाब में श्रम मंत्री शिव कुमार डेहरिया ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र में 22 दुर्घटनाएं घटित हुई हैं। इस पर विधायक यादव ने कहा कि सुरक्षा समिति का गठन बीएसपी के द्वारा नहीं किया जा रहा है। घटनाएं लगातार बढ़ रही है अनुकंपा नियुक्ति नहीं दी जा रही है। मंत्री डहरिया ने कहा अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। अनुकंपा नियुक्ति के बारे में भारत सरकार का नियम है कि ठेका मजदूरों को अनुकंपा नियुक्ति नही दी जाती है। इसके लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है। मंत्री के जवाब पर विधायक देवेंद्र यादव ने असंतुष्टि जताई। तब विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि भिलाई स्टील प्लांट श्रम विभाग की सुन नही रहा है। मंत्री इस पर कड़ाई से निर्देश दें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

मुख्यमंत्री ने ट्री एटीएम लॉन्च किया, अब मुफ्त मिलेंगे पौधे  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...