Google Analytics Meta Pixel शंकर नगर की लाइब्रेरी का बदलेगा समय, एक अगस्त से तीन घंटे ज्यादा खुलेगी - Ekhabri.com

शंकर नगर की लाइब्रेरी का बदलेगा समय, एक अगस्त से तीन घंटे ज्यादा खुलेगी

सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक खुलेगी लाइब्रेरी
प्रतियोगी परीक्षाओं के विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए बढ़ेगी सुविधा
कलेक्टर डॉ भुरे ने किया औचक निरीक्षण, परीक्षार्थियों से भी बात की
रायपुर। शंकर नगर की लाइब्रेरी में पी.एस.सी, यू.पी.एस.सी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए सुविधाएं जल्द ही बढ़ेगी। लाइब्रेरी खुले रहने का समय भी बदलेगा। लाइब्रेरी तीन घंटे ज्यादा खुलेगी। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने आज शंकर नगर स्थित लाइब्रेरी का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों से बात की। उन्होंने लाइब्रेरी में मौजुद सुविधाओं की जानकारी अधिकारियों से ली। विद्यार्थियों ने बातचीत के दौरान कलेक्टर से लाइब्रेरी खुले रहने की टाइमिंग बढ़ाने की माँग की। कलेक्टर ने विद्यार्थियों की मांग पर अधिकारियों से मौके पर ही चर्चा की और लाइब्रेरी संचालन का समय तीन घंटे बढ़ाने के निर्देश दिए। शंकर नगर की लाइब्रेरी विद्यार्थियों के लिए एक अगस्त से सुबह 8 से रात्रि 8 तक खुलेगी। कलेक्टर ने लाइब्रेरी में साफ-सफाई सहित अन्य सुविधाओं के लिए कर्मचारियों की सेवाएँ लेने के निर्देश दिए। उन्होंने लाइब्रेरी में पानी की अबाध आपूर्ति के लिए संपवेल बनाने और नगर निगम से नया नल कनेक्शन लेने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने विद्यार्थियों की मांग पर भोजन के लिए परिसर में अस्थाई डाईनिंग शेड बनाने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने लाइब्रेरी के भवन में तीसरे माले पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर एक सौ नए विध्यर्थियो को प्रवेश देने के भी निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि शंकर नगर की इस लाइब्रेरी में वर्तमान में 700 विद्यार्थी पंजीकृत है। यह लाइब्रेरी अभी सुबह साढ़े दस बजे से शाम साढ़े सात बजे तक खुलती है। लगभग तीन घंटे अधिक समय बढ़ जाने से लाइब्रेरी में आकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अतिरिक्त मदद मिलेगी। कलेक्टर डॉ भुरे ने लाइब्रेरी परिसर में ही बनने वाले तीन सौ सत्तर सीटर नई लाइब्रेरी भवन स्थल का भी अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता पूर्ण काम पूरे करने के निर्देश दिए। नई लाइब्रेरी का भवन तीन करोड़ रुपए की लागत से बनेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

मुख्यमंत्री ने ट्री एटीएम लॉन्च किया, अब मुफ्त मिलेंगे पौधे  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...