रायपुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ने के साथ-साथ राजधानी रायपुर में मंकीपॉक्स भी चिंता का विषय बन गया है यहां पर एक छात्र के मंकीपॉक्स होने की संभावना जताई जा रही है उसे अंबेडकर अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है। सैंपल को जांच के लिए पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ वायरोलॉजी भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, किशोर वर्तमान में पुरानी बस्ती में एक छात्रावास में रहता है। उनके साथ रहने वाले 18 बच्चों का भी सैंपल भेजा गया है। जिन्हें आइसोलेट किया गया है।









