अग्रवाल सभा इकाई अग्रवाल युवा मंडल द्वारा निकाली गई भव्य कांवड़ यात्रा
रायपुर। सावन के पवित्र महीने में मानव चारों तरफ भगवान शिव के जयकारे गूंज रहे हैं। कुछ ऐसा हो नजारा राजधानी रायपुर अग्रवाल समाज की मुख्य शाखा अग्रवाल सभा इकाई अग्रवाल युवा मंडल द्वारा आयोजित कावड़ यात्रा में देखने मिला।
मंडल अध्यक्ष शैलेश अग्रवाल व सचिव अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि मंडल के गठन से युवा वर्ग में अलग उत्साह देखने को मिलता है मंडल साल भर में बुजुर्गों की प्रेरणा से सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करता है युवा वर्ग बढ़ चढ़कर उत्साहित होकर कार्यक्रम में हिस्सा लेकर परिवारिक माहौल में कार्यक्रमों का लुफ्त उठाता है। प्रति वर्ष अनुसार मंडल द्वारा चिंताहरण हनुमान मंदिर चौबेकालोनी से विशाल कांवड़ यात्रा निकाली गई। धार्मिक आस्था से ओत-प्रोत महिला पुरूष व बच्चे लगातार बोल बम का उद्घोष कर रहे थे। पूरी विधि विधान से मंदिर में शिवजी की पूजा अर्चना व दुग्ध जलाभिषेक कर मंदिर पुजारी द्वारा मंडल को संकल्प दिलवाया।
तत्पश्चात कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हुआ कांवड़ यात्रा का शुभारंभ में समाज के वरिष्ठ जन, समाज के अध्यक्ष, महामंत्री विजय अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल मनीष अग्रवाल योगी अग्रवाल कैलाश मुरारका व समाज के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।
कांवड़ यात्रा चौबे कॉलोनी स्थित चिंताहरण हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर समता कॉलोनी अग्रसेन चौक आमापारा लाखे नगर सुंदर नगर होते हुए हटकेश्वरनाथ महादेव मंदिर महादेव घाट पहुंचे। रास्ते में जगह-जगह कावड़ यात्रियों का स्वागत पुष्प वर्षा प्रसादी पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था की गई एवं पूरे रास्ते क्रमबद्ध कांवडि़ए ओम नम:शिवाय , बोल बम के जयकारे कर रहे थे। कांवड़ यात्रा में लगभग 250 से भी अधिक संख्या में कावड़िए शामिल थे।
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...