Google Analytics Meta Pixel स्कूल बैग में छिपकर बैठा था जहरीला सांप, बस्‍ते से निकलते ही डसा - Ekhabri.com

स्कूल बैग में छिपकर बैठा था जहरीला सांप, बस्‍ते से निकलते ही डसा

उत्‍तर प्रदेश  के जौनपुर जिला के सरायख्‍वाजा के हड़‍ही गांव में बैग में छिपे जहरीले सांप के काटने से 11वीं के छात्र की मौत हो गई।  सांप के डसने की जानकारी होने के बाद परिजन आनन फानन बच्‍चे को लेकर अस्‍पताल की ओर भागे, लेकिन सांप के जहर का असर ऐसा था कि उसे बचाया नहीं जा सका। बच्‍चे के मौत की जानकारी होने के बाद स्‍कूल में शोक अवकाश घोषित करने की सूचना जारी की गई है।

 

सरायख्‍वाजा में हड़ही गांव निवासी सहकारी इंटर कालेज मिहरावां में कक्षा 11 के छात्र आकाश कुमार (18) पुत्र गुड्डू बिंद अपने छोटे भाई को स्कूल भेजने के लिए घर में खूंटी पर टंगे बैग को उतार रहा था। खूंटी पर टंगे बस्ते को उतारते समय उसके हाथ से छूटकर गिर गया। बैग गिरते ही उसमें छिपकर बैठे सर्प ने खुद पर हमला मानते हुए आकाश कुमार के पैर में डस लिया। जहरीले सांप के दंश से हालत खराब होने लगी तो परिवार के लोग जानकारी होने पर तत्काल उपचार के लिए ले जा रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गई।

बच्‍चे की मौत उसे बस्‍ते तक खींच लाई थी। वह बैग छोटे भाई का था जिसे वह स्‍कूल भेजने के लिए टंगे हुए खूंटी से उतारकर छोटे भाई को सौंपने जा रहा था। उसे अंदाजा भी नहीं था कि उस बैग में ज्ञान ही नहीं, बल्कि काल भी छिपा हो सकता है। कुछ असहज होने पर खूंटी पर बैग हाथ से छूटकर जमीन पर गिरा और गिरते ही पैर में सांप ने अपने जहरीले दंश को उतार दिया। सांप के काटते ही आकाश ने सांप काटने की जानकारी चीखते हुए परिजनों को दी तो आनन फानन सभी अस्‍पताल की ओर भागे लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

युवाओं के हित में बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...