Google Analytics Meta Pixel Ekhabri खास खबर: अनोखी प्रतिमा के दर्शन करने दो लाख श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे, सिर्फ 24 घंटे दर्शन देंगे नागचंद्रेश्वर - Ekhabri.com

Ekhabri खास खबर: अनोखी प्रतिमा के दर्शन करने दो लाख श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे, सिर्फ 24 घंटे दर्शन देंगे नागचंद्रेश्वर

उज्जैन,अशोक महावर। सावन भादौ-मास में निकलने वाली बाबा महाकाल की सवारियों के क्रम में सोमवार को तीसरी सवारी निकाली जा रही है। इसके साथ ही मंगलवार को नागपंचमी पर्व पर भी श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ उमड़ेगी।

नागपंचमी के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के मुख्य शिखर में तीसरे खंड पर स्थित भगवान श्री नागचन्द्रेश्वर के मंदिर के पट सोमवार को रात 12 बजे बाद खुलेगें। सबसे पहले महानिर्वाणी अखाड़े के महंत की ओर से मध्य रात्रि में पूजन होगा। प्रशासन द्वारा इस बार सामान्य श्रद्धालुओं को एक घंटे में दर्शन कराने के प्रयास किए जा रहे है। कारण है कि मंदिर में पहुंचने के लिए जो ब्रिज बना है उस ब्रिज से सहजता और शीघ्रता से दर्शन हो सकेंगे। नए ब्रिज को केंद्रीय भवन अनुसन्धान रुड़की और लोक निर्माण की और से एनओसी भी मिल चुकी है।

श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धा का सैलाब उमड़ेगा। वर्ष में केवल एक बार 24 घंटे के लिए खुलने वाला नागचंद्रेश्वर का दरबार सोमवार को रात 12 बजे बाद महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरी महाराज और सहयोगियों द्वारा खोला जाएगा। पूजन के बाद आम श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए नए फुट ओवरब्रिज से होकर मंदिर तक पहुंचने की व्यवस्था इस बार रहेगी। प्रशासन के अधिकारियों का मानना है कि नए ब्रिज के माध्यम से सामान्य श्रद्धालुओं को भी सहजता और शीघ्रता से दर्शन कराने में सुविधा मिलेगी। जिससे अधिक संख्या में श्रद्धालु दर्शन लाभ ले सकेंगे।

नागपंचमी पर श्री नागचन्द्रेश्वर के सामान्य दर्शन के लिए आने वाले दर्शनार्थी भील समाज की धर्मशाला में वाहन पार्क कर दातार अखाड़ा की गली से चारधाम मंदिर के झिकझेग से होकर हरसिद्धी मंदिर चौराहा से होते हुए बड़ा गणेश मंदिर के सामने से मंदिर के चार नबंर गेट और फिर विश्राम धाम पहुंचेगें। विश्राम धाम की रैलिंग से नए ब्रिज के माध्यम से नागचन्द्रेश्वर मंदिर पहुंचकर दर्शन के बाद वापस विश्राम धाम से होकर मार्बल गलियारे से मंदिर के मुख्य पालकी गेट बाहर होगें।

Read Also  मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की दी बधाई


नागचंद्रेश्वर मंदिर में शीघ्र दर्शन टिकट लेने वाले दर्शनार्थी चारधाम मंदिर की ओर से आकर हरसिद्धी मंदिर चौराहे से शामिल होकर दूसरी कतार से सामान्य दर्शनार्थी के साथ ही मंदिर तक पहुंचेगे। वापसी में मुख्य गेट से बाहर होकर वापस हरसिद्धी चौराहे तक पहुंच सकेंगे।

VVIP व्यवस्था

नागपंचमी पर्व पर मंदिर आने वाले वीवीआईपी के लिए निर्माल्य गेट से प्रवेश कराने के बाद सभा मंडप के ऊपर से होकर रैंप से विश्राम धाम पहुंचकर नए ब्रिज से दर्शन के बाद इसी मार्ग से वापसी हो सकती है। दूसरा विकल्प महाकाल मंदिर के नैवेद्य द्वार के समीप नागचंद्रेश्वर मंदिर के पुराने चढ़ाव से भी मंदिर तक ले जाया जा सकता है। वापसी में भी सहजता होगी।


प्रशासन ने दावा किया है कि अधिक भीड़ होने के बाद भी सभी को सुगमता से दर्शन होंगे, लेकिन रविवार को जिस तरह की भीड़ दर्शन के लिए उमड़ी, उसे देखकर ही प्रशासन की सांसें फूल गईं। हालांकि दर्शन में किसी को कोई बाधा नहीं हुई, लेकिन कर्कराज मंदिर और भील समाज की धर्मशाला तरफ सभी को प्रवेश देने के कारण अन्य रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई। इससे चारधाम और बड़ा गणेश मंदिर तक आने वाले सभी रास्ते बंद हो गए।



इस पर महामंडलेश्वर शांतिस्वरूपानंद गिरि ने धरने पर बैठने की चेतावनी दे दी तो बड़ा गणेश मंदिर के ज्योतिर्विद पं. आनंदशंकर व्यास ने विधायक, मंत्री व सांसद तक को फोन घनघनाए, लेकिन बैरिकेड्स नहीं खुले। आखिर उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत कर दी। इसके बाद कुछ अधिकारियों ने महामंडलेश्वर से विनती की कि हमें नागपंचमी पर्व निपटा लेने दो, आपकी हर बात हम मानेंगे, इस पर स्वामीजी मान गए और धरने स्थगित हो गया।

Read Also  अमरनाथ यात्रा के लिए अग्रिम पंजीकरण आज से



श्री महाकालेश्वर के दर्शन के लिए रविवार को लाखों की संख्या में श्रद्धालु आसपास के जिलों एवं विभिन्न प्रदेशों से उज्जैन आए। भगवान महाकाल के दर्शन सभी को सुगमता से हो सकें इसके लिए प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। विभिन्न दिशाओं से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की है। इंदौर-देवास की ओर से आने वालों लिए कर्कराज मंदिर के पास तथा बड़नगर व आगर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कार्तिक मेला ग्राउंड पर पार्किंग है। यहां से श्रद्धालु नृसिंह घाट तक आकर बैरिकेट्स के माध्यम से मंदिर तक पहुंच रहे हैं। कर्कराज मंदिर के पास एवं नृसिंह घाट के पास जूता स्टैंड है। पैदल मार्ग पर कारपेट बिछाया गया है। गर्मी से बचने के लिए छाया आदि की व्यवस्था है। दर्शन व्यवस्था का कलेक्टर आशीष सिंह, एसएसपी सत्येंद्रकुमार शुक्ला, एडीएम संतोष टैगोर, जिला पंचायत सीइओ अंकिता धाकरे, प्रशासक गणेश धाकड़ कंट्रोल रूम से निरीक्षण कर रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

मनी प्लांट से जुड़ी खास बातें , इस दिशा में रखें इस चमत्कारिक पौधे को

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

अरुण साव का आदेश, सुबह शहर में निकलें अधिकारी और देखें जमीनी हकीकत  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से शशिकांत को मिला बेहतर इलाज का बड़ा सहारा

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...