रायपुर। वन तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री और कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर ने आज कबीरधाम जिला अंतर्गत बोड़ला नगर पंचायत के 62 परिवारों को आवासीय पट्टा तथा 7 हितग्राहियों को ई-रिक्शा का वितरण कर लाभान्वित किया। गौरतलब है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार द्वारा जरूरतमंदों को आवासीय पट्टा प्रदान करने विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
वन मंत्री अकबर ने आज राजधानी के शंकरनगर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार समाज के सभी वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए दृढ़-संकल्पित हैं। इसके तहत ग्रामीण हो अथवा नगरीय, हर क्षेत्र मेें जनसुविधाओं के विस्तार के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। इनमें खासकर नागरिकों को तत्परता से मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के लिए विशेष जोर दिया जा रहा है। वनमंत्री ने इस दौरान लोगों को जनहित में संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित भी किया।
वनमंत्री अकबर ने इस दौरान 14वें वित्त आयोग मद अंतर्गत बोड़ला नगर पंचायत के 07 महिला समूहों के सदस्यों को स्वच्छता कार्य के लिए ई-रिक्शा भी वितरित किया। लाभान्वित हितग्राहियों में रिक्शा चालक दुर्गा मानिकपुरी, महेशिया धुर्वे, महारानी सेन, सुखमनी धुर्वे, ओमकुमारी, रजनी कश्यप तथा अश्वनी धुर्वे शामिल हैं। कार्यक्रम में हितग्राहियों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि नगरीय क्षेत्र में आबादी भूमि पर भूमिस्वामी अधिकार का प्रमाण पत्र मिलने से अब हमारा जीवन-यापन आसान हो गया है। इसके लिए उनके द्वारा मंत्री अकबर और सरकार के प्रति आभार जताया गया।
इस अवसर पर रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, कवर्धा नगर पालिका के सदस्य अशोक सिंह तथा रामसहोदर गुप्ता और जनपद पंचायत बोड़ला में आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष बोड़ला सावित्री साहू, उपाध्यक्ष संतोष अवस्थी, जिला पंचायत सदस्य तुकाराम चन्द्रवंशी, उपाध्यक्ष बोड़ला जनपद पंचायत सनत जायसवाल, कवर्धा कृषि उपज मंडी समिति अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवा साहू, बोड़ला नगर पंचायत के पार्षदगण शमशाद बेगम, अर्जुन पटेल, संतोषी साहू, विसर्जन धुर्वे, ओमप्रकाश शर्मा, एल्डरमेन दीपक मागरे, भागवत पटेल, भरत सोनकर सहित पिताम्बर वर्मा, प्रभाती मरकाम, पुरन मानिकपुरी, कृतिका कश्यप, गोरेलाल चन्द्रवंशी, ईलामुद्दीन, अयुब खान आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...
रायपुर, 18 मई 2026। प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी पहल होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी...
जांजगीर। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह के खिलाफ कार्रवाई हो गई है, इसके किए जल संसाधन विभाग ने आदेश जारी कर शशांक सिंह को निलंबित कर दिया है. यह निलंबन शशांक सिंह द्वारा ड्राइवर से अमर्यादित वार्तालाप...
अभनपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया...
कोरबा. कोरबा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें मशीन की सफ़ाई के दौरान एक महिला मजदूर की मौत हो गई. यह घटना प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्रीन कि है. जहां महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही...
रायपुर, 16 मई 2026।छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत कोरबा जिले के लेमरू प्रवास के दौरान एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई, जहां एक साधारण महिला ने अपने संघर्ष और मेहनत से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है। ग्रामीण आजीविका...
कोटा: कोटा रेल मंडल से सुबह एक बड़ी खबर सामने आई. यहां त्रिवेंद्रम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में अचानक भीषण आग लग गई. हादसा सुबह करीब 5:15 बजे विक्रमगढ़ आलोट और लूणी रीछा स्टेशन के बीच हुआ. आग लगती ही ट्रेन...
Hardik Pandya इन दिनों चोट के कारण आईपीएल 2026 के कुछ मैच नहीं खेल पाए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी और गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से...
रायपुर, 17 मई 2026। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय जनगणना 2027 की तैयारियां तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही हैं। राज्यभर में मकान सूचीकरण ब्लॉकों (HLB) के गठन और सत्यापन का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। ताजा आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार अब...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अधिक स्थानीय शुल्क देना होगा। इस बदलाव को लेकर आदेश जारी हुआ है। स्कूल शिक्षा विभाग ने लोकल फीस में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर...