Google Analytics Meta Pixel खत्म होंगे टोल प्लाजा, जीपीएस के जरिये वाहनों से वसूला जाएगा शुल्क - Ekhabri.com

खत्म होंगे टोल प्लाजा, जीपीएस के जरिये वाहनों से वसूला जाएगा शुल्क

जल्द ही राजमार्गों पर टोल प्लाजा नहीं दिखाई देंगे। जहां तक वाहनों से टोल वसूलने की बात है तो छह महीने के अंदर इसके लिए नई तकनीक लाई जाएगी। बुधवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए नितिन गडकरी ने यह बात कही। 60 किमी के अंदर टोल प्लाजा के मुद्दे पर सदस्यों द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए गडकरी ने कहा कि टोला प्लाजा ने ट्रैफिक जाम और लंबी लाइन जैसी कई समस्याएं पैदा की हैं, जिन्हें सरकार समाप्त करना चाहती है।
गडकरी ने कहा कि सरकार टोल वसूलने के लिए दो विकल्पों पर विचार कर रही है। एक, सेटेलाइट आधारित टोल सिस्टम है जहां वाहन में जीपीएस होगा और टोल सीधे कार मालिक के बैंक खाते से कट जाएगा। दूसरा विकल्प नंबर प्लेट के माध्यम से टोल वसूलने का है। हालांकि टोल किस तकनीक से वसूला जाए इस पर अभी तक अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। जीपीएस आधारित तकनीक के जरिये टोल वसूलकर हम लोगों को राहत दे सकते हैं। इसके लिए हमें संसद में एक बिल लाना होगा, क्योंकि अगर कोई टोल नहीं दे रहा है तो उसे दंडित करने का अभी तक कोई कानून नहीं है।
गडकरी ने बताया कि फास्टैग की श्ाुरुआत के बाद से राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। एक दिन में टोल राजस्व 120 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि अब तक 5.56 करोड़ फास्टैग जारी किए जा चुके हैं और इसकी पहुंच 96.6 प्रतिशत तक का है। सरकार अगले तीन वर्षों में देश में 26 नए ग्रीन एक्सप्रेस-वे बनाएगी। इतना ही नहीं वर्ष, 2024 तक भारत का सड़क ढांचा उतना ही अच्छा होगा जितना कि अमेरिका का है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण्ा (एनएचएआइ) के पास धन की कोई कमी नहीं है। प्राधिकरण की रेटिंग अच्छी होने के साथ ही उसकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत है। उन्होंने कहा कि एनएचएआई एक साल में पांच लाख किलोमीटर सड़कें बना सकता है।
एनएचएआइ पर 3.49 लाख करोड़ का कर्ज
नितिन गडकरी ने बताया कि एनएचएआइ पर कुल बकाया कर्ज 31 मार्च, 2022 तक लगभग 3.49 लाख करोड़ रुपये था। प्राधिकरण को कर्ज चुकाने के लिए 2022-23, 2023-24 और 2024-25 में क्रमश: 31,282 करोड़ रुपये, 31,909 करोड़ रुपये और 30,552 करोड़ रुपये की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि सरकार अभी तक 26 राजमार्गों का मौद्रीकरण कर चुकी है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

राष्ट्रपति भवन में बस्तर के लोकनृत्य से सजी ऐतिहासिक शाम

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टोरेट में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि...

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ श्रमिक की मौत, एक घायल

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...

छत्तीसगढ़ में कृषि को नई रफ्तार, किसानों को मिली बड़ी आर्थिक सहायता

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...