कृषि शिक्षा में सुधार के लिए हुआ गहन विचार – मंथन
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आज यहां कृषि शिक्षा में स्नातक, स्नातकोत्तर तथा शोध पाठ्यक्रम तथा शिक्षा प्रणाली सुधार हेतु गहन विचार मंथन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नई शिक्षा नीति 2022 के तहत कृषि शिक्षा पाठ्यक्रम एवं प्रणाली में किये जाने वाले सुधारों पर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, प्राध्यापकों एवं कृषि वैज्ञानिकों ने चर्चा की तथा इस संबंध में अपने सुझाव दिए। कृषि शिक्षा के स्वरूप में परिवर्तन के लिए प्रोफेसर डॉ. एस.एस. शॉ की अध्यक्षता में गठित सात सदस्यीय समिति ने इस संबंध में अपनी संस्तुतियाँ दीं। समिति ने कृषि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने तथा इसे व्यवसायमूलक बनाने के संबंध में कई सुझाव दिये। कुलपति डॉ. चंदेल ने कहा कि समिति की रिपोर्ट तथा बैठक में प्राप्त सुझावों के आधार पर कृषि शिक्षा के पाठ्यक्रम तथा प्रणाली को जल्द ही अन्तिम स्वरूप दिया जायेगा और शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में स्नातक, स्नातकोत्तर तथा शोध पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष से इसे लागू किया जाएगा। कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने बैठक में कहा कि देश की नई शिक्षा नीति के दृष्टिगत कृषि शिक्षा पाठ्यक्रम तथा पद्धति में संशोधन किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कृषि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करते हुए इसे रोजगारपरक तथा व्यवसायमूलक बनाना जरूरी है। नई कृषि शिक्षा प्रणाली का मुख्य उद्देश्य कुशल एवं ज्ञानवान मानव संसाधन विकसित करना है। नई शिक्षा नीति में प्रायोगिक पाठ्यक्रम तथा व्यवसायिक प्रशिक्षण पर अधिक जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा प्रणाली ऐसी होनी चाहिए कि छात्रों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ प्रायोगिक ज्ञान एवं अनुभव भी मिलना चाहिए तथा उनमें उद्यमिता का विकास होना चाहिए। डॉ. चंदेल ने कहा कि नई शिक्षा पद्धति बाजार तथा उद्योगों की मांग पूरी करने में सक्षम होनी चाहिए। इसके अलावा यह अखिल भारतीय एवं प्रादेशिक स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यार्थियों की सफलता सुनिश्चित करने में सहायक साबित हो। बैठक में अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय रायपुर डॉ. के.एल. नंदेहा, अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय डॉ. विनय पाडेय, खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. ए.के. दवे, संचालक अनुसंधान डॉ. विवेक त्रिपाठी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. जी.के. वास्तव, कृषि शिक्षा सुधार समिति के अध्यक्ष डॉ. एस.एस. शॉ. एवं अन्य सदस्य तथा विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक एवं वैज्ञानिकगण उपस्थित थे। बैठक में आॅनलाईन मोड में विभिन्न कृषि महाविद्यालयों के अधिष्ठाता एवं प्राध्यापकगण भी जुडे़ थे।
**
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 19, 2026 /
रायपुर, 18 जून 2026। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ ने एक गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली के द्वारका स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल में रहकर तैयारी कर रहे 13 अभ्यर्थियों...
By User 6 /
June 19, 2026 /
विश्रामपुर. जिले में एक महिला के साथ बेहद आपत्तिजनक व्यवहार किया गया गोम चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसके सिर के बाल का मुंडन कर दिया, चेहरे और शरीर...
By User 6 /
June 22, 2026 /
रायपुर, 21 जून 2026।छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिलासपुर जिले के कोटा नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दे दिया है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव...
By User 6 /
June 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में भारतीय वन सेवा (IFS) के साथ-साथ राज्य वन सेवा (SFS) अधिकारियों...
By User 6 /
June 20, 2026 /
रायपुर, 20 जून 2026। भारत की प्राचीन संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग योग आज वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य और कल्याण का प्रतीक बन चुका है। ऋषि-मुनियों द्वारा प्रदत्त यह अमूल्य विरासत अब आधुनिक जीवनशैली में भी उतनी ही प्रासंगिक...
By User 6 /
June 20, 2026 /
रायपुर, 20 जून 2026।छत्तीसगढ़ में बाल संरक्षण के लिए चला विशेष अभियान, कई बच्चों का रेस्क्यू महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल सक्षम नीति-2022 के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत छत्तीसगढ़ में 1 जून से 30 जून 2026 तक...
By User 6 /
June 19, 2026 /
आलिया और रणबीर अपने करियर के साथ साथ पैरेंटिंग को लेकर भी बेहद संजीता नजर आते हैं। आलिया और रणबीर कपूर ने हाल ही में मीडिया के सामने अपनी बेटी राहा कपूर के बारे में खुलकर बात की। आलिया ने...
By User 6 /
June 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बच्चों के हितों पर उत्कृष्ट पत्रकारिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एमसीसीआर ट्रस्ट द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से आयोजित ‘मीडिया फॉर चिल्ड्रन अवार्ड’ समारोह में प्रदेश के 9 पत्रकारों और 2 फोटोग्राफरों को सम्मानित किया गया।...
By User 6 /
June 24, 2026 /
रायपुर। शिक्षा से जुड़ा अहम फैसला लिया गया है, जिसके अंदर अब छत्तीसगढ़ में अगले शैक्षणिक सत्र से स्कूलों का नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में यह...
By User 6 /
June 19, 2026 /
रायपुर | 18 जून 2026, उच्च शिक्षा में बड़े सुधार की तैयारी, समय पर होंगी परीक्षाएं प्रदेश में उच्च शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और अनुशासित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर...