Google Analytics Meta Pixel 17 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर, आदेश जारी - Ekhabri.com

17 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर, आदेश जारी

रायपुर। राज्य सरकार ने बड़ी संख्या में आईएएस अफसरों का ट्रांसफर आदेश जारी किया है। आदेश में दो कलेक्टर के ट्रांसफर सहित नये जिले के ओएसडी की नियुक्ति की गई है। 17 आईएएस अधिकारियों के तबादले के साथ मुख्यमंत्री द्वारा घोषित पांच नए जिलों में OSD की नियुक्ति की गई है।

छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से जारी आदेश के अनुसार अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू गृह एवं जेल विभाग, इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग (रेल लाईन परियोजनाएं) अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को केवल अपर मुख्य सचिव गृह एवं जेल विभाग के प्रभार से मुक्त करते हुए अपर मुख्य सचिव वन विभाग का प्रभार सौंपा गया है। साहू के शेष प्रभार यथावत रहेंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार मनोज पिंगुआ प्रमुख सचिव वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी सह निवेश आयुक्त, छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम, प्रमुख सचिव वन विभाग प्रमुख सचिव आवासिय आयुक्त, छत्तीसगढ़ भवन नई दिल्ली को केवल प्रमुख सचिव वन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। पिंगुआ को प्रमुख सचिव गृह एवं जेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पिंगुआ के शेष प्रभार यथावत रहेंगे।

इसी तरह से एस. भारतीदासन सचिव मुख्यमंत्री तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव, मुख्यमंत्री तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव, कृषि (उद्यानिकी, मत्स्यपालन, दुग्ध पालन गोठान), नोडल अधिकारी, नरवा, गरूवा घुरूवा बाड़ी एवं छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना को केवल कृषि (उद्यानिकी, मत्स्यपालन, दुग्ध (पालन, गोठान) विभाग नोडल अधिकारी, नरखा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी एवं छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। दासन के शेष प्रभार यथावत रहेगें। जनक प्रसाद पाठक विशेष सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक तथा संचालक, भू-अभिलेख व संचालक, मुद्रण एवं लेखन सामग्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Read Also  इस दिन छत्तीसगढ़ आएंगे अमित शाह...भाजपा नेताओं की लेंगे बैठक, जीत का देंगे मंत्र

डॉ. प्रियंका शुक्ला विशेष सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, आयुष संचालक को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डॉ. प्रियंका शुक्ला, द्वारा संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से अलरमेलमंगई डी. सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, सचिव वित्त विभाग अध्यक्ष पेशन निराकरण समिति केवल संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगी। उनके शेष प्रभार यथावत रहेंगे।

राज्य शासन ने डॉ. तबोली अय्याज फकीरभाई आयुक्त, छग गृह निर्माण मंडल तथा अतिरिक्त प्रभार मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के पद पर पदस्थ करते हुए नोडल अधिकारी, नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी एवं छ.ग. गोधन न्याय योजना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

डॉ. तंबाली अय्याज फकीरभाई, द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण का पदभार ग्रहण करने के दिनांक से मुख्य कार्यपालन अधिकारी नया रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के असंवर्गीय पद को राज्य शासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियमावली, 2016 के नियम-12 के तहत प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रवर श्रेणी वेतनमान के संदर्गीय पद के समकक्ष घोषित किया है।

अवनीश कुमार शरण संचालक, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एव प्रशिक्षण तथा अतिरिक्त प्रभार मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य कौशल विकास अभिकरण को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ मिशन संचालक, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, रायपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Read Also  बरसते पानी में कांग्रेस ने किया जेईई-नीट का विरोध

धर्मेश कुमार साहू, संचालक, भू-अभिलेख तथा संचालक, मुद्रण एवं लेखन सामग्री को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त आयुक्त, छग गृह निर्माण मंडल के पद पर पदस्थ किया गया है। साहू से द्वारा आयुक्त छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का पदभार ग्रहण करने के दिनांक से आयुक्त छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के असवर्गीय पद को राज्य शासनरू भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियमावली, 2016 के नियम-12 के तहत प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान के सवर्गीय पद के समकक्ष घोषित किया है।

इफ्फत आरा महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्राक तथा अतिरिक्त प्रभार मिशन संचालक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन को कलेक्टर, जिला- सूरजपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

गौरव कुमार सिंह कलेक्टर सूरजपुर को मुंगेली कलेक्टर बनाया गया है।

अजीत वसंत कलेक्टर जिला-मुंगेली को आवासीय आयुक्त, छग भवन, नई दिल्ली के पद पर पदस्थ किया गया है।

जगदीश सोनकर संयुक्त सचिव वन विभाग को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, जिला-खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के पद पर पदस्थ किया गया है।

पी. एस. ध्रुव संयुक्त सचिव, समाज कल्याण विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार संयुक्त सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, जिला-मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के पद पर पदस्थ किया गया।

एस. जयवर्धन आयुक्त नगर पालिक निगम, रायगढ़ को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, जिला- मोहला-मानपुर-चौकी के पद पर पदस्थ किया गया है।

डी. राहुल वेंकट उप सचिव तथा विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार महाप्रबंधक (प्रशासन) छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कार्पाेरेशन लिमिटेड को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, जिला- सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया।

नुपूर राशि पन्ना अपर कलेक्टर दुर्ग तथा अतिरिक्त प्रभार विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी चन्दूलाल चंद्राकर स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, दुर्ग को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, जिला-सक्ती के पद पर पदस्थ किया गया है।

Read Also  छत्तीसगढ़ के स्कूलों में इको क्लब का गठन

संबित मिश्रा अनुविभागीय अधिकारी, धरमजयगढ़, जिला-रायगढ़ को आयुक्त, नगर पालिक निगम, रायगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *