Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री ने सहकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं को किया पुरस्कृत - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री ने सहकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं को किया पुरस्कृत

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय आॅडिटोरियम में आयोजित राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन और राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह में सहकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सहकारी संस्थाओं को पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्टेट कोआपरेटिव बैंक केटेगरी में ओवर आॅल परफोर्मेंस के लिए तमिलनाडु स्टेट अपेक्स कोआॅपरेटिव बैंक चेन्नई को प्रथम, आंध्रप्रदेश स्टेट कोआॅपरेटिव बैंक विजयवाड़ा को द्वितीय और तेलंगाना स्टेट अपेक्स कोआॅपरेटिव बैंक हैदराबाद को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर उन्होंने आंध्रप्रदेश की अध्यक्ष एम.झांसीरानी और एमडी अपेक्स बैंक आंध्रप्रदेश डॉ.रेड्डी को विशेष पुरस्कार प्रदान किया। समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर को सहकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा स्टेट कोआॅपरेटिव बैंक ओवर आॅल परफोर्मेंस अवार्ड का प्रथम पुरस्कार केरल स्टेट कोआॅपरेटिव बैंक तिरूवनन्तपुरम, द्वितीय पुरस्कार असाम कोआॅपरेटिव अपेक्स बैंक गोहाटी और तृतीय पुरस्कार सिक्कीम स्टेट कोआॅपरेटिव बैंक गंगटोक को दिया गया। डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल कोआपरेटिव बैंक की कैटेगरी में बेस्ट परफोर्मेंस का प्रथम पुरस्कार संयुक्त रूप से करीम नगर डिस्ट्रिक्ट कोआॅपरेटिव सेंट्रल बैंक तेलंगाना और कर्नाटका सेंट्रल कोआपरेटिव बैंक धारवाड, द्वितीय पुरस्कार संयुक्त रूप से अहमदाबाद डिस्ट्रिक्ट कोआॅपरेटिव बैंक गुजरात और राजकोट डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल कोआॅपरेटिव बैंक गुजरात और तृतीय पुरस्कार सालेम डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल कोआॅपरेटिव बैंक तमिलनाडु को प्रदाय किया गया। प्रायमरी एग्रीकल्चर कोआपरेटिव सोसायटी क्षेत्र में सुभाष यादव अवार्ड का प्रथम पुरस्कार एमएम 137 अलावायल प्रायमरी एग्रीकल्चर कोआॅपरेटिव क्रेडीट सोसायटी पुडुकोट्टी तमिलनाडु को प्रदान किया गया। नेफस्कॉब अवार्ड प्रायमरी एग्रीकल्चर क्रेडीट सोसायटी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए द्वितीय पुरस्कार संयुक्त रूप से संधोल एग्री सर्विस कोआॅपरेटिव सोसायटी हिमाचल प्रदेश और तिमिरी सर्विस कोआपरेटिव बैंक केरल और तृतीय पुरस्कार चोप्पाडांडी करीम नगर तेलंगाना को प्रदान किया गया। एग्रीकल्चर कोआपरेटिव ट्रेनिंग सेंटर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रथम पुरस्कार हिमाचल प्रदेश, द्वितीय पुरस्कार पंजाब और तृतीय पुरस्कार तेलंगाना को प्रदान किया गया। सम्मेलन में सहकारिता मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, पूर्व मंत्री एवं विधायक सत्यनारायण शर्मा, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, पूर्व सांसद एवं अध्यक्ष कृभको नई दिल्ली डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव, अध्यक्ष नेफस्काब मुंबई कोंडुरू रविन्दर राव, अध्यक्ष नेफेड एवं अध्यक्ष दिल्ली स्टेट को-आपरेटिव बैंक डॉ. बिजेन्द्र सिंह, एम.एल.सी. एवं अध्यक्ष बिहार स्टेट को आपरेटिव मार्केटिंग यूनियन डॉ.सुनील कुमार सिंह, अध्यक्ष राज्य सहकारी बैंक श्री बैजनाथ चंद्राकर, अध्यक्ष नगर पालिका निगम रायपुर श्री प्रमोद दुबे के साथ ही अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी आवास संघ अशोक अग्रवाल, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अंबिकापुर श्री रामदेव राम, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रायपुर पंकज शर्मा, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक राजनांदगांव नवाज खान, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक बिलासपुर प्रमोद नायक, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग जवाहर वर्मा और अध्यक्ष राज्य सहकारी संघ झुनमुन गुप्ता उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *