योग के नियमित अभ्यास के लिए ग्राम फुण्डहर में भवन उपलब्ध कराने की घोषणा
मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता सह योग सम्मेलन का किया शुभारंभ
रायपुर। भूपेश बघेल ने कहा है कि लोगों को स्वस्थ और निरोग रखने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। वर्तमान समय में भाग-दौड़ भरी जिंदगी में इसकी प्रसंगिकता और भी बढ़ जाती है। योग तन और मन दोनों को स्वस्थ रखता है। योग के नियमित अभ्यास से स्वास्थ सुरक्षा मिलती है। श्री बघेल आज राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक में छत्तीसगढ़ योग आयोग के पंचम स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता सह सम्मेलन के शुभारंभ सत्र को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि योग का शाब्दिक अर्थ है जोड़ना। यह साधक को अपने आप से जोड़ता है। योग हमें अनुशासित करता है और अनुशासन से जिम्मेदार नागरिक बनते हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राजधानीवासियों को योग के नियमित अभ्यास के लिए ग्राम फुण्डहर में भवन उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने योगासन प्रतियोगिता के प्रतिभागियों द्वारा किए गए योग प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
योग सामूहिक नहीं, व्यक्तिगत है
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आगे कहा कि योग सामूहिक नहीं, व्यक्तिगत है। हर व्यक्ति के शरीर की प्रकृति अलग होती है। योग प्रशिक्षक के सानिध्य में यम, नियम का पालन करते हुए अपने शरीर के लिए उपयुक्त आसन का ही अभ्यास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अष्टांग योग के नियमों का पालन करते हुए आसन-प्राणायाम का अभ्यास करना चाहिए। इससे स्नायु, मसल्स, हड्डी पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। योग के नियमित अभ्यास करने वाले के चेहरे की चमक और उसका आत्मबल अलग से दिखता है।
योगासन प्रतियोगिता में एक हजार से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे है
छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि आयोग के पंचम स्थापना दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय योगासन प्रतियोगिता में एक हजार से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे है। मंगलवार 26 अप्रैल को पं. रविशंकर विश्वविद्यालय के परिसर में 1000 योग साधको द्वारा सूर्य नमस्कार व विशेष योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत डॉ. रामसुंदर दास, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, छत्तीसगढ़ योग आयोग के सदस्य सर्वश्री रविन्द्र सिंह, राजेश नारा, सतनाम पनाग, विभिन्न योग संस्थाओं के पदाधिकारी, प्रशिक्षक व योग साधक भी उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रायपुर नगर पालिक...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...