Google Analytics Meta Pixel कलिंगा विश्वविद्यालय के द्वारा "मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार राशि के साथ सम्मानित किया जाएगा" - Ekhabri.com


कलिंगा विश्वविद्यालय के द्वारा “मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार राशि के साथ सम्मानित किया जाएगा”

  • “सीबीएसई-सीजी,बारहवीं – 2022, मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह” का किया जाएगा आयोजन




नया रायपुर। कलिंगा विश्वविद्यालय मध्य भारत का एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान है। जिसे नवाचार एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) के द्वारा बी प्लस ग्रेड की मान्यता प्रदान की गयी है। यह छत्तीसगढ़ में एकमात्र निजी विश्वविद्यालय है, जो वर्ष 2022 के एनआईआरएफ रैंकिंग में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट 101-151 विश्वविद्यालयों में सम्मिलित है। यहाँ पर वैश्विक मापदंड के अनुरूप विद्यार्थियों में नवोन्मेष को विकसित करने के लिए उच्च गुणवत्तापूर्ण, बहु-विषयक, अनुसंधानपरक शिक्षा एवं कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थी केन्द्रित शिक्षा प्रदान की जाती है। जिससे विद्यार्थियों में मानवीय गुणों से युक्त – एक जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना के साथ-साथ नेतृत्वशक्ति का संपूर्ण विकास हो सके।

पिछले 8 वर्षों से कलिंगा विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ राज्य के विद्यार्थियों के प्रतिभा को निखारने, प्रेरित करने और प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है। इसी परंपरा को ध्यान में रखते हुए कलिंगा विश्वविद्यालय के द्वारा वर्ष 2022 में बारहवीं की कक्षा के टॉपर विद्यार्थी और 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए “सीबीएसई, बारहवीं – 2022, मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह” का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 15,000 की नगद् राशि,द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 12,000 की नगद् राशि, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 10,000 की नगद् राशि और चतुर्थ से दशम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 5000 की नगद् राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त इन विद्यार्थियों को सम्मानपत्र दिया जाएगा।अगर यह विद्यार्थी अपने आगे की उच्च शिक्षा कलिंगा विश्वविद्यालय में करते हैं तो उन्हें स्कॉलरशिप के रुप में 100 % शिक्षण शुल्क से छूट दी जाएगी।

Read Also  हिजाब पहनने की अनुमति नहीं मिलने पर मांगा स्थानांतरण प्रमाण पत्र

कलिंगा विश्वविद्यालय के निदेशक (एडमिशन) श्री अभिषेक शर्मा ने बताया कि उक्त सम्मान समारोह में बारहवीं की कक्षा के जिन प्रतिभावान विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किया है। उन्हें भी सम्मानपत्र से सम्मानित किया जाएगा और कलिंगा विश्वविद्यालय के मापदंडों के अनुसार विशेष छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य में उक्त पात्रता रखने वाले सभी विद्यार्थियों को इस सम्मान समारोह में उपस्थित होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कलिंगा विश्वविद्यालय के वेबसाईट पर जाकर भी संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

भिलाई स्टील प्लांट में भयानक हादसा, केबिन टूटकर 50 फिट नीचे गिरा

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

राज्य में फिर से मानसून होगा सक्रिय झमाझम बारिश के आसार

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...

अटेंशन की दौड़ में भ्रामक खबरें बनीं लोकतंत्र के लिए खतरा

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। डिजिटल युग में तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य के बीच पत्रकारिता की विश्वसनीयता और जिम्मेदारी को लेकर गंभीर मंथन हुआ। जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल ने कहा कि अटेंशन की होड़ में भ्रामक खबरों का बढ़ना लोकतंत्र और समाज दोनों...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

अमेरिका का बड़ा खुलासा, ईरान रच रहा डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की नई साजिश 

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इजराइल ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि ईरान डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की नई साजिश रच रहा है। इजराइल ने इस हफ्ते अमेरिकी प्रशासन के साथ यह खुफिया इनपुट साझा...