Google Analytics Meta Pixel श्रीलंका के आग्रह को ठुकरा हंबनटोटा के नजदीक पहुंचा चीनी जासूसी पोत - Ekhabri.com

श्रीलंका के आग्रह को ठुकरा हंबनटोटा के नजदीक पहुंचा चीनी जासूसी पोत

श्रीलंका द्वारा यात्रा टालने के आग्रह के बावजूद चीन का शोध और सर्वे पोत युआन वांग-5 लगातार हंबनटोटा बंदरगाह की ओर बढ़ रहा है और वह लक्ष्य के नजदीक है। स्थानीय मीडिया के हवाले से यह जानकारी दी गई। श्रीलंकाई विदेश मंत्रालय ने चीन से आग्रह किया था कि वह पोत का आगमन अगले विमर्श तक टाल दे। सुरक्षा कारणों से भारत ने इस संबंध में श्रीलंका के समक्ष विरोध जताया था और चीनी जासूसी पोत के हंबनटोटा बंदरगाह पहुंचने पर रोक की मांग की थी। बौखलाए चीन ने श्रीलंका के आग्रह को ठुकरा पोत का बंदरगाह की ओर बढ़ना जारी रखा। यही नहीं, उस पर दबाव बनाने के उद्देश्य से पोत की गति भी कुछ बढ़ा दी।
मंगलवार को यह पोत दक्षिणी श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह से 600 समुद्री मील (एक समुद्री मिल 1.852 किलोमीटर के बराबर होता है) दूर था। इस पोत ने अपनी स्पीड कम की थी और अंडमान द्वीप की ओर बढ़ा था। बुधवार को इसने फिर अपनी दिशा बदली और हंबनटोटा की ओर रुख किया। चीन का यह सैन्य शोध करने वाला पोत बलिस्टिक मिसाइलों को भी ट्रैक कर सकता है। 2007 में निर्मित इस पोत की क्षमता 11 हजार टन है।
इससे पहले भारत सरकार के अनुरोध पर श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने चीन सरकार से कहा था कि वह इस जहाज की यात्रा को अगले विचार विमर्श तक टाल दे।  तय कार्यक्रम के अनुसार इस पोत को 11 से 17 अगस्त तक हंबनटोटा बंदरगाह पर रुकना था। भारत के विरोध के बाद चीन ने कहा था कि वह तटीय देशों और कानून का सम्मान करते हुए गहरे समुद्र में वैज्ञानिक शोध करता रहेगा। चीन ने कहा था कि भारत बेवजह अड़ंगा डाल रहा है। यह दो देशों का आपसी मामला है।
भारत इसलिए ज्यादा चिंतित
यह पोत परवलयिक ट्रैकिंग एंटीना और अत्याधुनिक सेंसर से लैस है। यह भारत के दक्षिणी हिस्से की अधिकांश मिसाइल व सैन्य गतिविधियों के अलावा ढांचागत परियोजनाओं पर करीबी निगरानी करने की क्षमता रखता है। हंबनटोटा बंदरगाह से इसके जरिये उड़ीसा के तट की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकती है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 44 डिग्री के पार, बारिश से मिल सकती है राहत की उम्मीद

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: गर्मी ने इस समय अपना सबसे तीखा रूप दिखा दिया है। हालात ऐसे हैं कि सूरज की तपिश लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के...

LPG Cylinder Price में बड़ा बदलाव का संकेत, क्या फिर बढ़ेंगे दाम? बाजार में नई हलचल से उपभोक्ता चिंतित

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
LPG Cylinder Price: मिडिल ईस्ट में चल रहे लंबे संघर्ष ने पूरी दुनिया की तेल और गैस सप्लाई चेन को झटका दिया है। फरवरी में शुरू हुई यह जंग अब तक थमी नहीं है और किसी ठोस समाधान के आसार...

पहाड़ी कोरवा बेटी शाम कुमारी को मिला रोजगार, पढ़ाई को नई उड़ान  

By User 6 / April 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की बेटियां अब आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। सरगुजा जिले की रहने वाली शाम कुमारी की सफलता कहानी इसी बदलाव का उदाहरण बनकर सामने आई है,...

छत्तीसगढ़ मनरेगा ई-केवाईसी में देश में अव्वल, 97 प्रतिशत कार्य पूर्ण

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत श्रमिकों के ई-केवाईसी कार्य में पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। भारत सरकार की ताजा रिपोर्ट के अनुसार,...

अभनपुर में मासूम से दरिंदगी…पड़ोसी युवक गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
अभनपुर: अभनपुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां साढ़े चार साल की बच्ची के साथ गंभीर अपराध किया गया। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पड़ोसी बना आरोपी: भरोसे...

बरनवापारा अभयारण्य में काले हिरणों की संख्या 200 के करीब पहुंची

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के बरनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में काले हिरणों के संरक्षण और पुनर्स्थापन की पहल अब एक सफल उदाहरण के रूप में सामने आई है। कभी स्थानीय रूप से विलुप्त हो चुके काले हिरणों की संख्या अब...

छत्तीसगढ़ में बोर्ड रिजल्ट जारी, मेरिट सूची में नाम चमके, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं 

By User 6 / April 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ई-क्लिक के माध्यम से परीक्षा परिणाम घोषित किए। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा...

छत्तीसगढ़ का मौसम अचानक बदला: तपती गर्मी के बीच बारिश और ओलों ने दी राहत, अलर्ट जारी

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...

छत्तीसगढ़ प्रशासन में बड़ा फेरबदल: दो अफसरों के ट्रांसफर से बदला समीकरण

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...

श्रीनगर खेल चिंतन शिविर में राज्यों ने बनाई नई रणनीति  

By User 6 / April 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 अप्रैल 2026। देश में खेलों के समग्र विकास और भारत को वैश्विक खेल शक्ति बनाने की दिशा में श्रीनगर में दो दिवसीय खेल चिंतन शिविर की शुरुआत हुई। यह आयोजन शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर में किया जा रहा...