Google Analytics Meta Pixel इंसान ही नहीं सी-फूड का भी कोरोना टेस्ट, कोविड से जूझ रहे चीन में अनोखा आदेश - Ekhabri.com

इंसान ही नहीं सी-फूड का भी कोरोना टेस्ट, कोविड से जूझ रहे चीन में अनोखा आदेश

बीजिंग। चीन में एक बार फिर से कोरोना काफी तेजी से बढ़ रहा है। यहां पर कोरोना को कंट्रोल करने के लिए बड़ी संख्या में लोगों का कोविड टेस्ट कराया जा रहा है। चीन के शियामेन शहर में करीब 50 लाख लोगों का कोरोना टेस्ट कराया जा चुका है। हैरान करने वाली बात यह है कि इंसान के साथ-साथ यहां पर मछलियों का भी कोरोना टेस्ट हो रहा है। यह बात सुनने में अजीब भले ही लगे, लेकिन इसका वीडियो भी सामने आ चुका है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट द्वारा ट्विटर पर इस संबंध में वीडियो पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि हेल्थ अफसर फिश और क्रैब्स जैसे सी-फूड का भी कोरोना टेस्ट कर रहे हैं। वायरल क्लिप में नजर आ रहा है कि बाकायदा पीपीई किट पहने स्वास्थ्य कर्मचारी मछलियों के मुंह में और क्रैब्स के शेल्स से स्वैब ले रहे हैं। यह वीडियो चीनी मीडिया में वायरल हो चुका है और इसको लेकर वहां पर बहस भी छिड़ गई है। आॅनलाइन शेयर किए जाने के बाद से इसे दो लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। एक तरफ कुछ लोग इसका समर्थन कर रहे हैं, वहीं तमाम लोगों ने इस तरह के कदम की आलोचना भी की है। एक यूजर ने लिखा कि थोड़ा अजीब तो है, लेकिन जानने के लिए टेस्टिंग के अलावा कोई और तरीका भी तो नहीं है। वह आगे लिखता है कि ह्यूमन से एनीमल और एनीमल से ह्यूमन के बीच होने वाले कोरोना ट्रांसमिशन के बारे में तो सभी जानते ही हैं। इस यूजर के मुताबिक अंदाजा नहीं था कि समुद्री जीव भी इस टेस्ट के दायरे में आ जाएंगे। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि मैंने पहले पढ़ा तो सोचा यह कोई मजाक है। सच पूछिए तो यह एक तरह का आइडियलॉजिकल ट्रैप है। यह संसाधनों की बबार्दी है और काफी डरावना है। वहीं महामारी नियंत्रण कमेटी के जिमी मैरीटाइम ने कहा कि इस बीमारी को नियंत्रित करने वाले उपाय तो अपनाने ही होंगे। उन्होंने कहा कि समुद्र तट पर काम करने वाला स्टाफ भी पूरी तरह से वैक्सीनेटेड होने के बाद ही अपनी ड्यूटी कर रहा है। मछलियां पकड़ने वालों की भी दिनभर में एक बार जांच हो रही है। जब वह समुद्र से वापस लौटते हैं उनके साथ-साथ सी-फूड की भी जांच होती है। शियामेन म्यूनिसिपल ओशियन डेवपमेंट ब्यूरो के मुताबिक केवल यहीं पर ऐसा नहीं हो रहा है। हमने हैनान से इस बारे में सबक लिया है। वहां पर बहुत तेजी से कोरोना फैल रहा है। यहां पर कहा गया है कि सीफूड से स्थानीय मछुआरों और उनके विदेशी सहयोगियों तक भी यह फैल सकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

बजरंगी भाईजान ने दिखाई दरियादिली….असम बाढ़ पीड़ितों के लिए की यह घोषणा

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...