Google Analytics Meta Pixel अपराधों में कमी लाने, रात में बढ़ाएं गस्त - Ekhabri.com

अपराधों में कमी लाने, रात में बढ़ाएं गस्त

  • गृहमंत्री ने ली रायपुर पुलिस की समीक्षा बैठक, सूचना तंत्र को मजबूत करने के दिए निर्देश

रायपुर। राजधानी में बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए पुलिस अब ठोस कदम उठाने को तैयार है। इसके लिए राजधानी में समीक्षा बैठक गृहमंत्री ने लिया है। रायपुर पुलिस अपराध पर लगाम और अपराधियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। ये कार्रवाई और बेहतर हो सके तथा आम जनता के मन में पुलिस के प्रति विश्वास कायम रहे ये कहना है गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का। उन्होंने आज पुलिस कंट्रोल रूम में रायपुर पुलिस के काम काज की समीक्षा की।

समीक्षा बैठक में गृहमंत्री ने पुलिस के अधिकारियो से कहा है कि वो साइबर सेल और सूचना तंत्र को ज्यादा मजबूत करें ताकि अपराध पर अंकुश लगाया जा सके। गृहमंत्री ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि पीड़ित लोगो की रिपोर्ट थाने में आवश्यक रूप से दर्ज करें और अपराध की रोकथाम के लिए रातों में गश्त बढ़ाएं।

गृहमंत्री ने कहा है कि रायपुर पुलिस को नगर निगम के साथ मिलकर ऐसे गैराज संचालकों को निर्देश जारी करना चाहिए जो सड़क किनारे गाडियों को खड़ी कर देते हैं और इससे ट्रेफिक की समस्या पैदा होती है। गृहमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पुलिस द्वारा की जाने वाली वाहन चेकिंग के दौरान ही वहीं पर आरटीओ का भी कैंप लगवाएं ताकि बिना लाइसेंस वालों का वहीं पर लाइसेंस बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू की जा सके। गृहमंत्री ने कहा है कि वो पुलिस कर्मियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसके लिए रायपुर में पुलिस पेट्रोल पंपों की संख्या बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। इसके साथ ही गृहमंत्री ने जिले में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने की भी बात कही है ताकि अपराध पर बेहतर तरीके से अंकुश लगाया जा सके।

Read Also  स्वाधीनता दिवस पर 'खुशियों का नोटिफिकेशन' कहानी संग्रह का विमोचन


स्कूल और कालेज में जाकर छात्रों को करें जागरूक

बैठक में गृहमंत्री ने कहा है कि पुलिस अधिकारियो को स्कूल और कालेज में जाकर छात्रों को कानून और यातायात के प्रति जागरूक करना चाहिए ताकि वो दूसरों को भी जागरूक करें। गृहमंत्री ने पुलिस अधिकारियो को निर्देशित किया है कि नया रायपुर क्षेत्र की पुलिस को ज्यादा एक्टिव रहने की जरूरत है और यहां चारों तरफ से पुलिस गश्त को बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। गृहमंत्री ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को ये भी निर्देशित किया है कि वो महीने में कम से कम एक बार अपने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों से मिलें और उनसे सीधे बात करें ताकि कहीं कोई समस्या हो तो वो सामने आ सके और उसका निराकरण किया जा सके।


लाइसेंसी बंदूक धारकों के बारे में गृहमंत्री ने पुलिस अधिकारियों से कहा है कि एक बार सभी का परीक्षण करें और संबंधित के लिए आवश्यक महसूस ना होने पर इसके निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू करें। समीक्षा बैठक में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने रायपुर पुलिस की कार्यशैली पर विश्वास जताते हुए कहा है कि पुलिस ऐसा काम करती रहे जिससे अपराधियों के मन में पुलिस का भय हो और आम जनता के मन में पुलिस के प्रति सम्मान और बढ़ता रहे।

समीक्षा बैठक के दौरान संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, रायपुर रेंज के आईजी बद्रीनारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल समेत जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 44 डिग्री के पार, बारिश से मिल सकती है राहत की उम्मीद

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: गर्मी ने इस समय अपना सबसे तीखा रूप दिखा दिया है। हालात ऐसे हैं कि सूरज की तपिश लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के...

छत्तीसगढ़ का मौसम अचानक बदला: तपती गर्मी के बीच बारिश और ओलों ने दी राहत, अलर्ट जारी

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...

पहाड़ी कोरवा बेटी शाम कुमारी को मिला रोजगार, पढ़ाई को नई उड़ान  

By User 6 / April 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की बेटियां अब आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। सरगुजा जिले की रहने वाली शाम कुमारी की सफलता कहानी इसी बदलाव का उदाहरण बनकर सामने आई है,...

छत्तीसगढ़ प्रशासन में बड़ा फेरबदल: दो अफसरों के ट्रांसफर से बदला समीकरण

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...

LPG Cylinder Price में बड़ा बदलाव का संकेत, क्या फिर बढ़ेंगे दाम? बाजार में नई हलचल से उपभोक्ता चिंतित

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
LPG Cylinder Price: मिडिल ईस्ट में चल रहे लंबे संघर्ष ने पूरी दुनिया की तेल और गैस सप्लाई चेन को झटका दिया है। फरवरी में शुरू हुई यह जंग अब तक थमी नहीं है और किसी ठोस समाधान के आसार...

छत्तीसगढ़ मनरेगा ई-केवाईसी में देश में अव्वल, 97 प्रतिशत कार्य पूर्ण

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत श्रमिकों के ई-केवाईसी कार्य में पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। भारत सरकार की ताजा रिपोर्ट के अनुसार,...

अभनपुर में मासूम से दरिंदगी…पड़ोसी युवक गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
अभनपुर: अभनपुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां साढ़े चार साल की बच्ची के साथ गंभीर अपराध किया गया। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पड़ोसी बना आरोपी: भरोसे...

बरनवापारा अभयारण्य में काले हिरणों की संख्या 200 के करीब पहुंची

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के बरनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में काले हिरणों के संरक्षण और पुनर्स्थापन की पहल अब एक सफल उदाहरण के रूप में सामने आई है। कभी स्थानीय रूप से विलुप्त हो चुके काले हिरणों की संख्या अब...

श्रीनगर खेल चिंतन शिविर में राज्यों ने बनाई नई रणनीति  

By User 6 / April 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 अप्रैल 2026। देश में खेलों के समग्र विकास और भारत को वैश्विक खेल शक्ति बनाने की दिशा में श्रीनगर में दो दिवसीय खेल चिंतन शिविर की शुरुआत हुई। यह आयोजन शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर में किया जा रहा...

छत्तीसगढ़ में बोर्ड रिजल्ट जारी, मेरिट सूची में नाम चमके, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं 

By User 6 / April 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ई-क्लिक के माध्यम से परीक्षा परिणाम घोषित किए। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा...