Google Analytics Meta Pixel शतरंज : प्रगनानंद ने अंतिम दौर में कार्लसन को हराया - Ekhabri.com

शतरंज : प्रगनानंद ने अंतिम दौर में कार्लसन को हराया

भारत के युवा ग्रैंडमास्टर प्रगनानंद रमेशबाबू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां एफटीएक्स क्रिप्टो कप के अंतिम दौर में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैगनस कार्लसन को 4-2 से हराया। प्रगनानंद ने कार्लसन से लगातार तीन बाजियां जीती जिनमें टाई ब्रेक की दो बाजियां भी शामिल हैं। कार्लसन पर जीत के बावजूद भारत का यह 17 वर्षीय खिलाड़ी अंतिम तालिका में दूसरे स्थान पर रहा। नार्वे के कार्लसन ने सर्वाधिक अंक हासिल करके खिताब अपने नाम किया। उन्होंने कुल 16 अंक हासिल किए, जबकि प्रगनानंद ने 15 अंकों के साथ अपने अभियान का अंत किया।
एक अन्य युवा खिलाड़ी अलीरेजा फिरोजा के भी 15 अंक रहे, लेकिन उन्हें तीसरा स्थान मिला, क्योंकि टूर्नामेंट में पूर्व में प्रगनानंद ने उनको हराया था। कार्लसन और प्रगनानंद के बीच पहली दो बाजियां ड्रा रही। नार्वे के खिलाड़ी ने तीसरी बाजी जीती, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने हार नहीं मानी और चौथी बाजी जीतकर मुकाबले को टाई ब्रेकर तक खींच दिया। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने टाई ब्रेकर में दोनों बाजियां जीतकर कार्लसन को हैरानी में डाल दिया।
प्रगनानंद इस साल बेहतरीन फार्म में हैं और इससे पहले आनलाइन प्रतियोगिताओं में विश्व चैंपियन कार्लसन को दो बार हरा चुके हैं। उन्होंने हाल में चेन्न्ई में समाप्त हुए शतरंज ओलिंपियाड में भारत बी टीम को कांस्य पदक दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई थी। प्रगनानंद ने फिरोजा पर जीत से अपने अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने अनीश गिरी और लेवोन आरोनियन को भी हराया था। अंतिम दौर के अन्य मुकाबलों में फिरोजा ने आरोनियन को 2.5-1.5 से, क्वांग लीम ले (चीन) ने हैंस नीमन को और पोलैंड के जान क्रिजस्टोफ ने अनीश गिरी को 2.5-0.5 से हराया।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...