Google Analytics Meta Pixel भतीजा निकला चाची का हत्यारा, लाश के पास बैठा रहा घंटों - Ekhabri.com

भतीजा निकला चाची का हत्यारा, लाश के पास बैठा रहा घंटों

रायपुर। रायपुर में सोमवार को हुए एक हत्याकांड का राज खुल गया। मामले में महिला का कातिल उसका भतीजा ही निकला। युवक को अब पुलिस ने गिफ्तार कर लिया है। इससे घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। युवक ने गला दबाकर और तकिए से मुंह दबाकर अपनी चाची को मार डाला। घटना खमतराई इलाके की है। 31 साल की सरस्वती राठौर जांजगीर की रहने वाली थी। वह पिछले कुछ सालों से शिव विहार सेक्टर 3 शिवानंद नगर में अपने भतीजे रंजीत राठौर और पति राजू राठौर के साथ रहती थी। पति राजू एक फैक्ट्री में काम करता है। भतीजा बेरोजगार था, फिलहाल घर पर ही रहता था, घर के कामों में चाचा-चाची का हाथ बंटाया करता। यहां कोई काम काज मिल जाए इस वजह से चाचा-चाची के साथ रह रहा था। रविवार को रोज की तरह सरस्वती और उसका भतीजा रंजीत घर पर थे। महिला का पति फैक्ट्री में नाइट शिफ्ट करने चला गया। सरस्वती और उसका भतीजे रंजीत दोनों ने रात में खाना खाया इसके बाद अपने अपने कमरे में सोने चले गए। महिला के भतीजे रणजीत ने पुलिस को बताया था कि चाची ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद नहीं किया था। वह हमेशा ही दरवाजा खोलकर सोया करती थी। सुबह 5 बजे रंजीत जब पानी पीने के लिए उठा तो उसने देखा कि बेड पर चाची मृत पड़ी है। उसने करीब जाकर देखा और अपने चाचा राजू को फोन कर जानकारी दी। हड़बड़ाकर राजू भी घर पहुंचा पुलिस को भी खबर दी गई । कुछ घंटों पहले तक ये मामला किसी अनजान शख्स के घर में घुसकर महिला को मारले का लग रहा था मगर शॉर्ट पोस्ट मार्टम रिपोर्ट की वजह से केस में ट्विस्ट आ गया। पुलिस को महिला के भतीजे ने कह दिया था कि वो जब सोकर उठा तो चाची मर चुकी थी। पुलिस की टीम ने लाश और बिस्तर का मुआएना किया। वहां ऐसे सबूत मिले जैसे दो लोगों के बीच गुत्थम गुत्थी हुई हो। महिला के हाथों में चुड़ियां कम थीं। पुलिस को शक इसी वजह से हुआ कि महिला की हत्या हुई है और इसी एंगल पर जांच होने पर कांड का राज खुला। महिला गले पर अटैक का निशान और खरोंच थे। इसके बाद शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में भी सांस रोककर मारने की बात का पता चला।

Read Also  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा उपाध्यक्ष स्वर्गीय मनोज सिंह मंडावी के श्रद्धांजलि और शान्तिभोज कार्यक्रम में शामिल हुए

फिर बोला हां मैंने मारा

चूंकि जब कांड हुआ महिला का भतीजा ही घर पर था। पुलिस ने उससे पूछताछ की। वो ज्यादा देर अपने झूठ के सामने टिक न सका। रंजीत ने बताया कि मैं पानी पीने के बहाने उठा तो देखा चाची गहरी नींद में है। वो उसके कमरे में गया और उसका गला दबा दिया, चाची छटपाटाने लगी उसकी चूड़ियां टूट गईं। तकिए से भी उसकी सांसें रोक दी। चूड़ी के टुकडों को रंजीत ने हटाया और कुछ देर लाश के पास ही बैठा रहा। इसके बाद उसने अपने चाचा को कॉल करके चाची की मौत की खबर दे दी। भतीजे रंजीत राठौर ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि चाची हमेशा रंजीत से चिढ़कर बात किया करती थी। उसकी अक्सर बहस होती थी। चाची के चिड़चिड़ाने की वजह से रंजीत को गुस्सा आया करता था। कई बार उसने चाची को मारने के बारे में सोचा और संडे की रात ये कांड कर दिया। महिला हमेशा घर पर खाना देने की बात पर भतीजे के साथ बहस करती थी। संडे की रात भी दोनों की बीच हुई थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में किया गया गिरफ्तार

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के के बाद...

पुरी से कोरापुर जाने वाले नई ट्रेन को जगदलपुर तक चलाए जाने की मांग

By User 6 / July 6, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी बात है कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में पुरी से कोरापुट के लिए एक नई यात्री ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पुरी स्टेशन से नई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे....

साय सरकार का प्रशासनिक विस्तार, बोर्ड और आयोगों में नई टीम, दी बधाई 

By Reporter 5 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नई नियुक्तियों को लेकर सरकार ने अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन नियुक्तियों पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...

103 करोड़ की स्वास्थ्य परियोजनाओं का भूमिपूजन, रायपुर में बड़ा विकास कदम

By User 6 / July 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 06 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में 103 करोड़ रुपये से अधिक लागत के स्वास्थ्य...

रायपुर में RDA प्रॉपर्टी बुकिंग ऑनलाइन, 121 संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...

रायपुर में 8 जुलाई को आधुनिक थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापार को नई दिशा

By User 6 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...

बस थोड़े से कनेर के फूल लें और देखिए क्या होगा बदलाव आपके जीवन में

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...