Google Analytics Meta Pixel सीएम बघेल को पूरे दिन लगा रहा बधाई देने वालों का तांता - Ekhabri.com

सीएम बघेल को पूरे दिन लगा रहा बधाई देने वालों का तांता

रायपुर। मुख्यमंत्रीभूपेश बघेल के जन्मदिवस पर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सहित अनेक केन्द्रीय मंत्री, राज्यों के मुख्यमंत्रियों, राष्ट्रीय नेताओं और राष्ट्रीय मीडिया के प्रतिनिधियों ने विभिन्न माध्यमों से बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति सुश्री मुर्मू, प्रधानमंत्री श्री मोदी, लोकसभा अध्यक्ष श्री बिड़ला और राज्यपाल सुश्री उइके ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री श्री बघेल को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना की है। वहीं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से फोन पर बधाई व शुभकामनाएं दीं। इसके बाद पूरे प्रदेश से लोगों के सीएम हाउस आने का सिलसिला शुरू हो गया जो देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान किसी ने पगड़ी पहनाई, किसी ने खुमरी और किसी ने हल भेंट किया।

तीनों प्रशासनिक बलों के मुखिया भी पहुंचे
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई देने तीनों प्रशासनिक बलों के मुखिया भी पहुंचे। मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा और मुख्य प्रधान वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री को बधाई दी। इस दौरान संवाद की पत्रिका जनमन के विशेष अंक का विमोचन भी हुआ। अन्य विभागों के प्रशासनिक और पुलिस सेवा के अधिकारी भी लगातार मुख्यमंत्री निवास पहुंच रहे थे।

नन्हें धीमान को मुख्यमंत्री ने दुलारा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चाहने वाले उनके जन्मदिन पर दूर-दूर से बधाई देने पहुंचे थे। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के करती गांव के बैगा जनजाति का परिवार भी मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचा था। परिवार ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को पारम्परिक पगड़ी पहनाई और साफा भेंट कर बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस दौरान परिवार के साथ पहुंचे नन्हें धीमान को मुख्यमंत्री ने गोद में लेकर दुलारा और अपना प्यार दिया।

Read Also  बलौदाबाजार की युवती को सूरत में डेढ़ लाख में बेचा,उसके पहले किया गैंगरेप

वैदिक मंत्रोच्चार से दिया आशीर्वाद
रायपुर में शंकराचार्य आश्रम के स्वामी डॉ. इंदुभवानंद ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धार्मिक माला पहनाई और यश-कीर्ति का आशीर्वाद दिया। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया, सांसद दीपक बैज, राज्य सभा सांसद रंजीत रंजन, पूर्व सांसद छाया वर्मा आदि भी मुख्यमंत्री को बधाई देने पहुंचे थे।


मुख्यमंत्री से मिलने आया बोरवेल से निकाला गया राहुल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन की बधाई देने जांजगीर-चांपा जिले से राहुल साहू का परिवार भी आया। पिछले महीने राहुल साहू एक 60 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था। 6 दिनों तक चले बचाव अभियान के बाद प्रशासन ने उसे सुरक्षित निकाल लिया। मंगलवार को राहुल अपनी मां के साथ मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचा था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...