सीजी में तिरंगे पर कब्जे की सियासी जंग:
रायपुर। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के बहाने छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस और भाजपा के बीच एक नई राजनीतिक जंग का माहौल बन रहा है। यह जंग स्वतंत्रता संग्राम की विरासत और उसके प्रतीकों का इस्तेमाल कर लड़ी जा रही है। इस लड़ाई की जमीन राजनीतिक आयोजनों, बयानों से लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक है। फिलहाल भाजपा और उसके नेताओं ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सोशल मीडिया पर अपनी डीपी बना रखा है। इधर कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की वह आइकॉनिक तस्वीर इस्तेमाल की है, जिसमें वे संविधान सभा में तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में इंट्रोड्यूज कर रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस से जुड़े लोग और संगठन अपनी-अपनी पार्टी के निर्देश के मुताबिक डीपी लगा रहे हैं। इसको लेकर बयान भी तीखे होने लगे हैं। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बुधवार को कहा, भाजपा के पूर्वजों ने आजादी की लड़ाई में जो गुस्ताखी की थी, असहयोग किया था भाजपा अब उसको छिपाने और सुधारने की कोशिश कर रही है। इसी के लिए भाजपा की ओर से घर-घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। शुक्ला ने कहा, कांग्रेस पार्टी की ओर से हमर तिरंगा… हमर अभिमान, अभियान चलाया जा रहा है। इसका मकसद यह है कि आजादी की लड़ाई में इसी तिरंगे के नीचे कांग्रेस पार्टी ने संघर्ष किया था। देश को आजादी दिलाया था। देश के लोगों की तरफ से इस तिरंगे को हर घर तक पहुंचाकर कांग्रेस पार्टी उन वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि दे रही है।
मुख्यमंत्री ने बनवाई विशेष डीपी फ्रेम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से 11 से 17 अगस्त के मध्य मनाए जाने वाले स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान अपने घरों, संस्थानों, दुकानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए तिरंगा ध्वज वाले विशेष डीपी फ्रेम लगाया है। उन्होंने स्वतंत्रता सप्ताह में लोगों से भी इस डीपी फ्रेम का इस्तेमाल करने की अपील की है।
छत्तीसगढ़ में रमन सिंह गुट की अलग राह
छत्तीसगढ़ में भाजपा के डॉ. रमन सिंह और उनके धड़े के नेताओं ने तिरंगा वाले मामले में अलग राह बनाई है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक आदि ने पोल के साथ तिरंगे की तस्वीर को डीपी बनाया है। डॉ. रमन सिंह ने कहा, मैं छत्तीसगढ़वासियों से अपील करता हूं कि स्वतंत्रता पर हर घर तिरंगा फहराकर देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 25, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...
By User 6 /
September 23, 2026 /
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...