Google Analytics Meta Pixel ट्राइफेड ट्राइब्स इंडिया के 200 आउटलेट्स में अब मिलेंगे कोंडानार ब्रांड के उत्पाद - Ekhabri.com

ट्राइफेड ट्राइब्स इंडिया के 200 आउटलेट्स में अब मिलेंगे कोंडानार ब्रांड के उत्पाद

ट्राइफेड के अधिकारियों ने उड़ान पहुंच उत्पादों का भौतिक परीक्षण कर दी मंजूरी

कोण्डागांव। उड़ान महिला कृषक उत्पादक कम्पनी कोण्डागांव के कोंडानार ब्रांड के प्रोडक्ट्स का अवलोकन करने मंगलवार को ट्राइफेड के रीजनल डायरेक्टर पीएस चक्रवर्ती एवं छत्तीसगढ़ के मार्केटिंग प्रमुख सौरभ सिंह पहुंचे थे। अधिकारियों ने कोंडानार ब्रांड के तीखुर मिल्क शेक के साथ ही कोकोनट आॅइल, कोकोनट कुकीज और इंडिजिनियस आचार का परीक्षण करते हुए इन्हें अपनी पहली पसंद के रूप में बताया एवं कुछ उत्पादों का चयन प्रथम चरण में विक्रय के लिए किया है। ज्ञात हो कि ट्राइब्स इंडिया के देशभर के सभी आउटलेट्स में जनजातीय क्षेत्रों के द्वारा उत्पादित प्रोडक्ट्स को ही स्थान मिलता है। ह्यकोंडानार ब्रांडह्य से तीखुर मिल्कशेक बनाने वाली पहली और वर्तमान में एकमात्र कम्पनी है उड़ान। यहां पर अलग अलग प्रकार में मिल्कशेक बनाये जाते हैं जिनमें इलाइची, केसर बादाम, मिक्स ड्राईफ्रूट, इम्युनिटी बूस्टर हल्दी, चॉकलेट फ्लेवर शामिल है। जिनका स्वाद लेते हुए अधिकारियों ने सर्वाधिक तीखुर शेक को पसंद किया एवं कहा कि यह अपने आप में अनुठा एवं स्वास्थ्यवर्धक शेक है।
उड़ान कम्पनी द्वारा परम्परागत तरीकों को अपनाते हुए पूरी गुणवत्ता के साथ विभिन्न प्रकार के अचार भी बनाये जा रहे है। जिसका भी भौतिक परीक्षण ट्राइफेड की टीम ने किया। इस दौरान उन्होंने कोंडानार ब्रांड के प्रोडक्ट्स की गुणवत्ता और बनाये जाने के वैज्ञानिक तरीको की तारीफ करते हुए इनके विक्रय हेतु ट्राइब्स इंडिया के 200 आउटलेट्स के लिए उत्पादों का चयन किया। इस अवसर पर श्री चक्रवर्ती ने कहा कि जिस प्रकार राज्य शासन एवं जिला प्रशासन के सहयोग द्वारा हैंड होल्डिंग सपोर्ट दिलाते हुए जो कार्य किये जा रहे हैं वह सराहनीय है। उन्होंने टेक्निकल एजेंसी के कार्यों की भी सराहना करते हुए कहा कि आज के समय मे मार्केट की प्रतिस्पर्धा का सामना करने के लिए ऐसे जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र में जनजातीय महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा सहयोग एवं मार्गदर्शन काबिलेतारीफ है। जिस प्रकार का तकनीकी सहयोग भी इन महिलाओं को प्राप्त हो रहा है वह भी अतुलनीय है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से शुरू

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...

फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद, CM साय ने दिए निर्देश

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

CBSE के छात्रों के लिए अहम खबर, 10 और 9 क्लास से हटाए गए यह पाठ्यक्रम

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...

बाबा कार्तिक उरांव के नाम पर होगा इंजीनियरिंग कॉलेज, सीएम साय की बड़ी घोषणा  

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...

चक्रवाती तूफान का असर! इस जिले में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल

By Reporter 5 / October 29, 2026 / 0 Comments
  दुर्ग में 29 और 30 अक्टूबर को स्कूलों में छुट्टी, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में खराब मौसम और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों में दो...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

रिश्वत लेने के मामले में पटवारी का निलंबन आदेश जारी

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये की रिश्वत से जुड़े वायरल वीडियो एक सामने आया है। इस वीडियो में ऋषिपुरी गोस्वामी रिश्वत लेते नजर आए है, जिनपर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जानकारी है कि तहसीलदार की जांच में रिश्वत...