, युवाओं ने कहा- बीएसपी रावघाट के खुलने से होगा विकास
नारायणपुर। वर्षों के इंतजार के बाद आखिर में लौह अयस्क निकालने की रावघाट परियोजना का खुलने का रास्ता साफ हो गया। रावघाट संघर्ष समिति और रावघाट प्रभावित गांव के ग्रामीणों और युवाओं के बीच मंगलवार को झूमा-झपटी हुई। रावघाट संघर्ष समिति फिर से बैरियर लगाने खोड़गांव में इकट्ठा हुई, ग्रामीणों और युवाओं ने विरोध करते हुए सर्वप्रथम संघर्ष समिति को वापस जाने कहा। संघर्ष समिति के नहीं मानने पर युवाओं ने बैरियर में आग लगा दिया और वापस जाने की बात कही। बता दें कि, पिछले दिनों रावघाट प्रभावित गांव के प्रमुखों ने आपसी सहमति से संघर्ष समिति द्वारा लगाए बैरियर को पूजा पाठ करके तोड़ा था। इस दौरान सभी गांव के प्रमुख उपस्थित थे। फिर आज रावघाट संघर्ष समिति बैरियर लगाने खोड़गांव आए थे। प्रभावित गांव के सभी ग्रामीण अब चाहते हैं कि यह परियोजना चालू हो और युवाओं को रोजगार, बेहतर शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी हो। भिलाई स्टील प्लांट के लिए आॅक्सीजन की भूमिका निभाने वाले रावघाट परियोजना को शुरू कराना इतना आसान नहीं था, वर्षों की रणनीति और उचित प्रबंधन की वजह से इंजीनियरों और सुरक्षा बलों ने इस परियोजना को लगभग अमलीजामा पहना ही दिया है। अब ग्रामवासियों के सपोर्ट से यह परियोजना शुरू होगी।
रावघाट परियोजना को विरोध के चलते फिलहाल रोक दिया गया था
जानकारी के अनुसार, रावघाट परियोजना को विरोध के चलते फिलहाल रोक दिया गया था। नारायणपुर क्षेत्र के खनन प्रभावित ग्रामवासियों का कहना है कि, अब बैरियर तोड़ दिया गया है, बाहरी लोगों के विरोध के कारण यह परियोजना रुकी हुई थी। अब विरोध का सवाल ही नहीं ,हम सब एक हैं। यह परियोजना को हम लोग चलाएंगे। हम नारायणपुर क्षेत्र के खनन प्रभावित ग्रामवासी इसे शुरू करवाएंगे। हमारे क्षेत्र में विकास कार्य आरंभ हो चुका है, जिसके कारण बाहरी लोग तिलमिलाए हुए हैं। यह परियोजना शुरू होने से हमारे गांव तथा हमारे जिले का लाभ होगा।
युवाओं को रोजगार मिलेंगे
परियोजना को बेहतर जानने वालों का कहना है कि, इस परियोजना के शुरू होने से युवाओं को रोजगार मिलेंगे, बेहतर शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। कुल मिलाकर यही कहा जा सकता है प्रभावित क्षेत्र के लोगों और युवाओं के जीवन मे परिवर्तन आएगा और गांव का विकास होगा।
*
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 18, 2026 /
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...
By User 6 /
June 16, 2026 /
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...
By User 6 /
June 18, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
June 17, 2026 /
रायपुर, 17 जून 2026। राजधानी रायपुर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए गजराज बांध को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैले...
By User 6 /
June 15, 2026 /
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...
By User 6 /
June 13, 2026 /
रायपुर, 12 जून 2026।छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में अब शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, राष्ट्रीय चेतना और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शिक्षा सत्र 2026-27 से...
By User 6 /
June 15, 2026 /
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...
By User 6 /
June 14, 2026 /
बीजापुर। 12 जून को सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पीडिया तथा कुप्पागुडा क्षेत्र केएड्री, हर्रा एवं मदुमपारागांवो की घने जंगल...
By User 6 /
June 17, 2026 /
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...
By User 6 /
June 14, 2026 /
रायपुर। रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। हाथ साफ करते हुए चोर ने करीब 7 लाख रुपए से भरा लॉकर ही चुरा लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर...