Google Analytics Meta Pixel एक छात्र बोला-मारकर दिखा, दूसरे ने मोजे से चाकू निकालकर घोंप दिया चाकू - Ekhabri.com

एक छात्र बोला-मारकर दिखा, दूसरे ने मोजे से चाकू निकालकर घोंप दिया चाकू

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में दो स्टूडेंट एक दूसरे पर हमला करते, गाली-गलौज करते, मारपीट करते नजर आ रहे हैं। इन दोनों ही स्टूडेंट्स ने आत्मानंद स्कूल की यूनिफार्म पहन रखी है। माना इलाके में स्वामी आत्मानंद स्कूल संचालित है, बताया जा रहा है कि वीडियो में नजर आ रहे बच्चे इसी स्कूल में पढ़ते हैं। वायरल वीडियो का ये मामला इस वजह से गंभीर है क्योंकि इसमें बच्चे एक दूसरे पर चाकू से हमला करते दिख रहे हैं। आत्मानंद के चाकूबाज स्टूडेंट का वीडियो अपने मोबाइल पर एक स्टूडेंट ने ही बनाया है। दरअसल स्कूल के 2 स्टूडेंट्स सड़क पर आपस में झगड़ने लगे, एक दूसरे को देख लेने मार डालने की धमकियां देने लगे। इतने में एक ने दूसरे से कहा कि अगर तुझ में दम है तो मुझे मार कर दिखा । दूसरे ने टपोरी अंदाज में कहा कि अभी यही डाल दूंगा और उसके बाद उसने अपने मोजे में फंसे चाकू को निकाला और दूसरे स्टूडेंट के पैर पर वार कर दिया। खुलेआम स्टूडेंट की गुंडागर्दी सड़क पर हुई, कुछ देर बाद सभी स्टूडेंट अपने घर लौट गए। जिस स्टूडेंट पर चाकू से हमला हुआ उसे कुछ खास चोट नहीं आई, इस वजह से मामला दब कर रह गया। मगर वीडियो वायरल हो गया। बच्चों के परिजनों और आत्मानंद स्कूल की तरफ से इस मामले की पुलिस से कोई शिकायत अब तक नहीं की गई है। स्कूल की तरफ से कहा गया कि मामला स्कूल के बाहर छुट्टी होने के बाद हुआ, इसीलिए हमें फिलहाल जानकारी नहीं है, मगर जानकारी लेंगे । माना थाने की पुलिस टीम को अब इस मामले में शिकायत का इंतजार है । पुलिस कह रही है कि जानकारी मिलते है तो कार्रवाई करेंगे।

Read Also  कोरोना का कहर, बप्पी लहरी संक्रमित

चाकू लेकर जाते हैं स्कूल

घटना के वीडियो से साफ है कि इस स्कूल में पढ़ने वाले कुछ बच्चे अपने साथ चाकू भी रखते हैं । इस तरह के विवाद की स्थिति में यह चाकू जानलेवा हथियार के का रूप ले लेते हैं । फिलहाल इस मामले में कोई अनहोनी नहीं हुई, मगर कुछ वक्त पहले रायपुर के ही एक स्टूडेंट स्कूल स्टूडेंट पर इसी तरह से हमला करके उसकी जान भी ले ली गई थी, उस केस में नाबालिग छात्र गिरफ्तार हुए थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

क्या आप जानते है धनतेरस से जुड़ी यह खास बातें, भूल कर ना करें यह काम

By User 6 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: सारंग एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम की फुल ड्रेस रिहर्सल देख थमी निगाहें

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का जश्न इस बार बेहद अलग अंदाज में देखने को मिल. आसमान में उड़ते हेलीकॉप्टर ने सभी को चकित कर दिया. रायपुर का आसमान रविवार को भारतीय वायु सेना (IAF) के अदम्य शौर्य, पराक्रम और हैरतअंगेज...

ग्राम भेण्ड्रा में आज पंचतत्व में विलीन होंगे विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा

By Reporter 5 / October 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार को हैदराबाद में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। शनिवार, 31 अक्टूबर को उनका पार्थिव शरीर...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...