सर्बिया के नोवाक जोकोविक 29 अगस्त से होने वाले यूएस ओपन से बाहर रह सकते हैैं। उनकी आधिकारिक वेबसाइट से इस तरह के संकेत मिले हैैं। जोकोविक अगर वाकई यूएस ओपन में शामिल नहीं होते हैैं तो इस साल वह सर्वाधिक ग्रैैंडस्लैम जीतने वाले खिलाड़ी नहीं बन पाएंगे और उन्हें इसके लिए इंतजार करना पड़ेगा। जोकोविक ने इस साल जुलाई में विंबलडन का खिताब जीतने के साथ ही अपने करियर का 21वां ग्रैैंडस्लैम जीता था और वह सर्वाधिक ग्रैैंडस्लैम जीतने के मामले में स्पेन के राफेल नडाल से एक कदम पीछे हैैं, जिनके नाम 22 ग्रैैंडस्लैम खिताब हैैं।
जोकोविक की आधिकारिक वेबसाइट में लिखा है कि फिलहाल कोई इवेंट कार्यक्रम में नहीं है। जोकोविक ने कोविड-19 का टीका नहीं लगवाया है, जिस कारण वह अमेरिका की यात्रा नहीं कर सकते हैैं। जोकोविक इस साल की शुरुआत में आस्ट्रेलियन ओपन में भी हिस्सा नहीं ले सके थे और उन्होंने हाल ही में कहा था कि यूएस ओपन में खेलने को लेकर उन्हें काफी आशा है।
फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, यूएस सेंटर फार डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने मांग की है कि विदेश से आने वाले यात्रियों को कोविड-19 टीकाकरण कराने का सबूत दिखाना होगा। इस नियम के कारण ही जोकोविक इंडियन वेल्स और मियामी में नहीं खेल सके थे और उन्होंने पिछले सप्ताह हुए सिनसिनाटी ओपन में भी हिस्सा नहीं लिया था। सीडीसी ने इस महीने के शुरुआत में अमेरिका में कोविड-19 के कुछ नियमों में ढील दी थी, जिसके बाद जोकोविक के न्यूयार्क में खेलने की आशा बढ़ गई थी।
सानिया मिर्जा यूएस ओपन से हटीं
भारत की सानिया मिर्जा चोटिल होने के कारण यूएस ओपन से हट गई हैैं। उन्होंने साथ ही कहा कि चोट के कारण उनके संन्यास लेने की योजना में बदलाव आएगा। 35 वर्षीय खिलाड़ी ने जनवरी में घोषणा की थी कि 2022 सत्र के बाद वह टेनिस को अलविदा कह देंगी। सानिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ‘मेरे पास अच्छी खबर नहीं है। दो सप्ताह पहले कनाडा में खेलने के दौरान मुझे चोट लग गई थी और स्कैन से पहले तक मुझे नहीं पता था कि यह कितना गंभीर है। मैैं कुछ सप्ताह तक बाहर रहूंगी और यूएस ओपन में भी हिस्सा नहीं ले पाऊंगी। इससे मेरे संन्यास लेने की योजना में भी कुछ बदलाव होगा और इस बारे में मैैं आगे जानकारी दूंगी।”
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 30, 2026 /
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
By User 6 /
June 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...
By User 6 /
June 30, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
By User 6 /
June 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...
By Reporter 5 /
June 28, 2026 /
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...
By User 6 /
June 26, 2026 /
दिल्ली : वीजा के लिए अप्लाई करने वालो के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियमों में संशोधन करते हुए फीस में बढ़ोतरी का फैसला किया है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी, जिसके...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर, 28 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली को...
By User 6 /
July 1, 2026 /
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...
By User 6 /
June 26, 2026 /
रायपुर, 25 जून 2026।छत्तीसगढ़ में खनिज माफियाओं के खिलाफ सरकार की सख्ती अब जमीन पर साफ दिखाई देने लगी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्यभर में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे...