Google Analytics Meta Pixel जीवित व्यक्ति को मृत बताकर मृत व्यक्ति से करा दिया राजीनामा - Ekhabri.com

जीवित व्यक्ति को मृत बताकर मृत व्यक्ति से करा दिया राजीनामा

बलौदाबाजार। जिला सत्र न्यायालय बलौदाबाजार अंतर्गत हुए लोक अदालत में हाल ही में हुए बहुत चर्चित मामला बबला खान विरुद्ध बिल्डर्स आनंद सर्राफ एवं नितेश शर्मा आदि से राजीनामा हुआ। उक्त हुए राजीनामा में प्रार्थी बबला खान के नाम के आगे मृत लिखकर मृत व्यक्ति नवाब खान से राजीनामा किये जाने जैसी बातें सामने आ रही हैं, जिसकी पुष्टि बबला खान के पुत्र मोहम्मद शरीफ खान दुर्ग निवासी कर रहे हैं। उक्त हुए राजीनामा के विरुद्ध शरीफ खान पिता बबला खान ने जिला पुलिस अधीक्षक सहित उच्च अधिकारियों के समक्ष शिकायत पत्र प्रस्तुत कर अवगत कराया कि खसरा नंबर 3/5 एवं 2068/2-3 रकबा क्रमश : 2.428 एवं 0.012 हेक्टेयर भूमि सहित पुरानी बस्ती में नजूल शीट 17 डी 185/2, 191/2 में कुल 1007 वर्गफीट पर बना पुराना मकान है जिसे नितेश शर्मा एवं आनंद सर्राफ दोनों बिल्डर्स द्वारा अब्दुल नवाब पिता अजीज खां के नाम पर वजीर खान के पुत्र अब्दुल जब्बार की मृत्यु पश्चात उसकी पत्नी इमामून निशा के अकेले नाम पर उक्त संपत्ति को राजस्व अभिलेख में दर्ज कराकर किसी अन्य महिला को इमामून निशा होना बताकर उस महिला से इमामून निशा का फर्जी हस्ताक्षर कराकर एक फर्जी वसीयतनामा तैयार कर उक्त भूमि एवं मकान को नवाब खान के नाम पर दर्ज कराकर तुरंत नवाब खान से नितेश शर्मा एवं आनंद सर्राफ द्वारा खरीद लिया गया है। जबकि उक्त वसीयतनामा में इमामून निशा द्वारा अपने जीवन काल में ही अपना हस्ताक्षर नहीं होने के संबंध में एक लिखित शिकायत पुलिस सहित पुलिस अधीक्षक को की जा चुकी है। हमारे द्वारा अपने अधिवक्ता के सलाह पर नियमानुसार अपने जीवित पिता बबला खान के नाम से वाद पेश किया गया था परंतु उक्त संपत्ति पर मेरे सहित मेरे भाई हफीज एवं बहन शमा शहनाज बानो का भी जन्म से हक एवं अधिकार है। ऐसी स्थिति में मेरे भाई बहन की सहमति एवं स्वीकृति के बिना अकेले बबला खान को राजीनामा करने का कोई अधिकार नहीं है और ना ही हमारे अधिकार को समाप्त करने का अधिकार है। मोहम्मद शरीफ खान ने अपने शिकायत पत्र में यह भी बताया कि राजीनामा में मेरे पिता बबला खान के नाम के आगे मृत लिखकर मृत व्यक्ति नवाब खान जिनकी मृत्यु लगभग 1 वर्ष पूर्व हो चुकी है से विधि विरुद्ध राजीनामा किया गया है वहीं लोक अदालत में प्रस्तुत आवेदन में केवल खसरा नंबर 3/5 रकबा 2.428 हेक्टेयर भूमि एवं उस पर बने मकान का ही उल्लेख है परंतु नेशनल लोक अदालत में उपयोग किए जाने वाले प्रमुख दस्तावेज डॉकेट में आवेदन पत्र से भिन्न उल्लेख कर उसमें कूटरचना कर बलौदाबाजार पुरानी बस्ती स्थित मकान का भी उल्लेख बिना खसरा नंबर आदि के कर दिया गया है, जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक सहित जिला सत्र न्यायालय आदि में की गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जन्मदिन पर की विशेष पूजा

By User 6 / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना...

ब्रेकिंग न्यूज। Live news ‘सुशासन से समृद्धि’ थीम के साथ आज साय सरकार का तीसरा बजट होगा पेश….

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update -   https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM   मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...