रायपुर। लंबे समय बाद गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में ट्रांसफर हुआ है। मरवाही DFO दिनेश पटेल ने 18 वनरक्षकों का तबादला आदेश जारी किया। आगे और भी तबादले होने की संभावना है। आपको बता दे लिस्ट में जारी नाम काफी लंबे समय से जिले में ड्यूटी कर रहे थे। लिस्ट में मरवाही वनमंडल के अंतर्गत आने वाले चारों रेंज में सालों से पदस्थ वनरक्षकों के नाम शामिल हैं।











