Google Analytics Meta Pixel चोट ने रवींद्र जडेजा को एशिया कप से किया बाहर, इस खिलाड़ी को मिला मौका - Ekhabri.com

चोट ने रवींद्र जडेजा को एशिया कप से किया बाहर, इस खिलाड़ी को मिला मौका

भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के स्पिन आलराउंडर रवींद्र जडेजा घुटने की चोट के कारण एशिया कप 2022 से बाहर होना पडा है। संयुक्त अरब अमीरात में चल रहे टूर्नामेंट में उनकी जगह बाएं हाथ के स्पिन आलराउंडर अक्षर पटेल को मौका दिया गया है। यह निर्णय अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने लिया है। जडेजा भारत के दोनों ग्रुप ए मैचों में पाकिस्तान और हांगकांग के खिलाफ दुबई में खेले थे। पाकिस्तान के खिलाफ दो ओवर में 11 देकर बिना विकेट लिए चले गए थे। उन्हें चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया गया था। जडेजा  ने 29 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली थी। जडेजा को हांगकांग के खिलाफ बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला, लेकिन उन्होंने अपने चार ओवरों में 3.75 की दर से 1/15 किफायती गेंदबाजी की।

 

बीसीसीआई ने एक आधिकारिक बयान में कहा, जडेजा को दाहिने घुटने में चोट लगी है और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वह वर्तमान में बीसीसीआई की मेडिकल टीम की देखरेख में हैं। उनकी जगह अक्षर पटेल को नामित किया गया है और दुबई में जल्द ही वह टीम के साथ जुड़ेंगे। इस साल यह पहली बार नहीं है जब जडेजा दाहिने घुटने की चोट से परेशान हैं। इसी तरह की चोट ने उन्हें जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे पर चूकने के लिए मजबूर कर दिया था, जिसमें पटेल तीनों मैचों में उनकी जगह टीम में खेले थे। 25 टी20 मैच में पटेल ने 147 रन बनाए और 21 विकेट लिए हैं। पाकिस्तान और हांगकांग के खिलाफ मैच जीतकर एशिया कप 2022 में ग्रुप ए में शीर्ष पर रहने के बाद, भारत सुपर फोर चरण में पहुंच गया है और अब उसे अपना अगला मैच रविवार को खेलना है।

Read Also  राजनांदगांव की दो बेटियां भारत की अंडर-16 बास्केटबॉल टीम में

 

एशिया कप के लिए भारत की टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और आवेश खान।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...